लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व, देश का हर नागरिक वोट जरूर दे - सैफ

लोकसभा चुनाव 2019 का असर जबरदस्त तरीके से देशवासियों में देखने को मिल रहा है। राजनैतिक पार्टियों के अलावा बॉलीवुड हस्तियां भी लोगों से वोट देने की अपील कर रही हैं। अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख के बाद अब सैफ अली खान ने भी लोगों से वोट देने की अपील की। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान हालही में एक #UnitedByVote Campaign' की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित एक पैनल चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान जब सैफ से पूछा गया कि क्या वे मानते हैं कि चुनाव देश को जोड़ता है? सैफ ने इसके जवाब में कहा ''हां दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। देश के नागरिक के रूप में मतदान आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।''
"युवा वर्ग वोट नहीं देने के लिए बदनाम हैं और मुझे लगता है कि हमें आज यहां इसलिए बुलाया गया है ताकि हम लोगों को मतदान की महत्वता को समझाने की कोशिश कर सके।"
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/saif-ali-khan-in-united-voting-campaign-for-vote-appeal-to-people-66145
कोई टिप्पणी नहीं: