Breaking

IPL12: कोलकाता के घरेलू मैदान पर पिछली हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान

IPL 12: कोलकाता के घरेलू मैदान पर पिछली हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान

हाईलाइट

  •  IPL का 43वां मैच आज कोलकाता और राजस्थान के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम पर खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 43वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में कोलकाता ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया था। अब कोलकाता यह मैच जीतकर अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। वहीं राजस्थान यह मैच जीतकर कोलकाता से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.