Breaking

बहन प्रियंका के साथ वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में भरेंगे नामांकन

LIVE : बहन प्रियंका के साथ वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में भरेंगे नामांकन

हाईलाइट

  • कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज वायनाड से नामांकन दाखिल करेंगे। 
  • प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी करेंगे राहुल।
  • वायनाड के अलावा राहुल अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी गुरुवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड पहुंच गए हैं। राहुल बीती रात ही कोझिकोड पहुंच गए थे। नामांकन के वक्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी नामांकन के बाद वायनाड में  प्रियंका गांधी के साथ दो किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे।  

Embedded video

Congress President Rahul Gandhi and General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra arrive at Wayanad, Kerala.


अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल अपनी परंपरागत सीट अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी चुनावी मैदान पर उतर रहे हैं। मंगलवार को वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था, दक्षिण भारत में एक भावना है कि मौजूदा सरकार में उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दक्षिण भारत को लगता है, नरेंद्र मोदी जी उनसे शत्रुता का भाव रखते हैं। राहुल ने दावा करते हुए कहा था, मैं आपके साथ खड़ा हूं। इसलिए मैंने केरल से चुनाव लड़ने का फैसला किया। 


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

The narrow lanes of Wayanad are packed to the brim with excited onlookers waiting in anticipation for Congress President @RahulGandhi to arrive & file his nomination.

इसके अलावा गुरुवार को ही देश के 22 शहरों में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। मुंबई में आनंद शर्मा, बेंगलुरु में कपिल सिब्बल, कोलकाता में पवन खेड़ा, वाराणसी में मोहन प्रकाश, चेन्नई में शर्मिष्ठा मुखर्जी, लखनऊ में राजीव शुक्ला, दिल्ली में अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने घोषणा पत्र के बारे में बताएंगे।

Embedded video

Congress President @RahulGandhi is received by a huge crowd of well wishers as he arrives in Calicut to file his nomination for the Lok Sabha elections from the Wayanad constituency. @INCKerala

वायनाड सीट पर कांग्रेस का ही रहा है कब्जा
वायनाड में राहुल गांधी को चुनौती देने के लिए एनडीए ने तुषार वेल्लापल्ली को उतारा है। वेल्लापल्ली बुधवार को ही अपना नामांकन भर चुके हैं। वे भारत धर्म जन सेना यानी बीडीजेएस के नेता हैं। बता दें कि, केरल की वायनाड लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। तब से अब तक इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। इस सीट के तहत 7 विधानसभा सीटें आती हैं। सातों विधानसभा सीटें मनंथावाड़ी, सुल्तानबथेरी, कल्पेट्टा और कोझीकोड जिलों में पड़ती हैं। 2009 से इस सीट पर कांग्रेस के एमआई शानवास सांसद हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के यहां से चुनाव लड़ने की वजह से यह संसदीय सीट हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार हो गई है। 

23 अप्रैल को 20 सीटों के लिए होगा मतदान
वायनाड जिला तीन राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा को छूता है। केरल में 20, तमिलनाडु में 39 और कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं। आबादी की बात की जाए तो वायनाड सीट में हिंदू आबादी 49.7 प्रतिशत है। ईसाई 21.5 और मुस्लिम 28.5 प्रतिशत हैं। कुल वोटर 13 लाख 25 हजार 788 हैं। गौरतलब है कि केरल की सभी 20 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.