Breaking

सपा-बसपा की संयुक्त रैली आज, 24 साल बाद एक मंच पर माया-मुलायम

सपा-बसपा की संयुक्त रैली आज, 24 साल बाद एक मंच पर माया-मुलायम

हाईलाइट

  • 24 साल बाद एक साथ नजर आएंगे मायावती-मुलायम सिंह
  • मैनपुरी और आंवला में एक साथ करेंगे जनसभा
  • सपा-बसपा गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में लड़ रही चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एकजुट हुई सपा-बसपा आज (शुक्रवार) को संयुक्त रैली करने जा रही है। इस रैली के साथ ही 24 साल बाद पुराने दुश्मन एक साथ एक मंच को साझा करते नजर आएंगे। सपा-बसपा की बढ़ती नजदीकियों के बीच संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में बसपा सुप्रीमो आज मुलायाम सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगी। सूत्रों के मुताबिक सपा-बसपा मैनपुरी और आंवला में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। 


कल लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी और आँवला में होगी महागठबंधन की संयुक्त महारैली।

आप भी जुड़ें हमारे साथ - चलें से की ओर।

एक भी वोट न घटने पाए
एक भी वोट न बँटने पाए

बता दें कि 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद से सपा और बसपा में जो राजनीतिक दुश्मनी हुई थी, वह उत्तरप्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान ही खत्म हो गई थी। इसके बावजूद इस बात की उम्मीद कम ही थी कि कभी मुलायम और मायावती एक मंच पर नजर आएंगे, लेकिन अब 24 साल बाद ऐसा होने जा रहा है। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनके नामांकन के दौरान भी बीएसपी के नेता मौजूद रहे थे। आज (शुक्रवार) को मैनपुरी में ही होने जा रही इस रैली में मुलायम और मायावती के अलावा सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्टीय लोकदल अध्यक्ष और गठबंधन सहयोगी चौधरी अजित सिंह भी शामिल हो सकते हैं। 
गौरतलब है कि 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई और 1993 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन को जीत मिली थी और मुलायम सिंह यादव सीएम बने थे। हालांकि, दो ही साल में दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते खराब होने लगे। इसी बीच मुलायम सिंह को भनक लग गई कि मायावती बीजेपी के साथ जा सकती हैं। मायावती लखनऊ स्थित गेस्ट हाउस में विधायकों के साथ बैठक कर रहीं थीं। इतने में एसपी के कार्यकर्ता और विधायक वहां पहुंचे और बीएसपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मायावती पर भी हमला करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद करके खुद को बचा लिया।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/news/mayawati-mulayam-singh-sp-bsp-rally-live-updates-mayawati-and-mulayam-singh-shared-the-stage-65603

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.