Breaking

दिशा ने शेयर की एक ऐसी तस्वीर, जिस पर है उन्हें गर्व

दिशा ने शेयर की एक ऐसी तस्वीर, जिस पर है उन्हें गर्व

बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस दिशा पटानी बहुत कम समय में इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गईं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी ​कॅरियर की शुरुआत 'एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों के चलते उन्हें ट्रोलिंंग का सामना भी करना पड़ता है। हालही में दिशा ने एक और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर उन्हें काफी गर्व है। यह तस्वीर उनकी नहीं बल्कि उनकी बहन की है।
बहुत कम ही लोग जानते हैं कि दिशा पटानी की बहन सेना में ​अधिकारी है। दिशा पहले ही एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वे असल जिंदगी में वे अपनी बहन से प्रेरणा लेती हैं। उनका बहुत सम्मान करती हैं। दिशा ने अपनी बहन की फोटो शेयर करते हुए लव हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। उनकी बहन का नाम खुश्बू पटानी है। बहन के लाइमलाइट में होने के बाद भी खुश्बू भी अपनी प्राइवेसी मेंटेन की हुई है।
दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जल्द ही सलमान खान की​ फिल्म भारत में नजर आने वाली है। सलमान द्वारा हालही में एक फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें दिशा एक सर्कस आर्टिस्ट की तरह नजर आ रही थी। बता दें दिशा पाटनी अक्सर अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अक्सर इवेंट और पार्टी में साथ देखा जाता है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें –
https://www.bhaskarhindi.com/news/disha-patani-share-picture-on-social-media-which-is-proud-of-them-65605

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.