करीना के साथ फिल्म और दीपिका संग आइटम नंबर करना चाहती हैं कटरीना, चैट शो में किया खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ हालही में एक टॉक शो में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक दिली इच्छा जाहिर की। कटरीना ने बताया कि वे दीपिका और करीना के साथ काम करना चाहती हैं। जब ऐक्ट्रेस से पूछा गया कि साथ में काम करने का मौका मिले तो वह किस कपूर को चुनेंगी। इसके जवाब में उन्होंने बिना कुछ सोचे करीना का नाम लिया।
उन्होंने कहा,'मैं करीना के साथ काम करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि वह बेहद सहज और खूबसूरत हैं।' जब उनसे यह पूछा गया कि वे किसके साथ आइटम सॉन्ग करना पसंद करेंगी। तब कैट ने कहा 'मै यह दीपिका पादुकोण के साथ करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा होगा। वह काफी अच्छी डांसर हैं। जब वह डांस करती हैं तो उनका स्टाइल काफी इंट्रेस्टिंग होता है। वह काफी ग्रेसफुल लगती हैं।'
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/katrina-kaif-want-to-work-with-deepika-padukone-kareena-kapoor-66425

कोई टिप्पणी नहीं: