IPL 12: कोलकाता-मुंबई का मैच आज, रोहित की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 47वां मैच आज कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। इस सीजन में कोलकाता-बेंगलोर के बीच यह पहला मैच होगा। कोलकाता यह मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीद को कायम रखना चाहेगी। वहीं मुंबई मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
इस सीजन में दोनों टीमों का यह 12वां मैच होगा। मुंबई ने अब तक खेले गए अपने 11 मैचों में से 7 जीते हैं और 4 हारे हैं। वहीं कोलकाता ने अपने 11 मैचों में से 4 जीते हैं और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कोलकाता 8 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा। वहीं मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है।

कोई टिप्पणी नहीं: