Breaking

Asian Athletics Championship 2019: गोमती ने भारत को दिलाया चैंपियनशिप का पहला गोल्ड मेडल

Asian Athletics Championship 2019: गोमती ने भारत को दिलाया चैंपियनशिप का पहला गोल्ड मेडल

हाईलाइट

  • गोमती ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता
  • चैंपियनशिप में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल

भारतीय एथलीट गोमती मारिमुथु ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोवार को गोल्ड मेडल जीता। गोमती ने खलीफा स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2: 02.70 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। चैंपियनशिप में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है। चीन की चुनयू वांग ने 2:02.96 मिनट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और सिल्वर मेडल जीता। गोमती के अलावा शिवपाल सिंह ने 86.23 मीटर का थ्रो फेंककर भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.