Breaking

कांग्रेस का चुनावी आगाज, गुजरात में 58 साल बाद हो रही CWC की बैठक

Live: कांग्रेस का चुनावी आगाज, गुजरात में 58 साल बाद हो रही CWC की बैठक

NEWS HIGHLIGHTS

  • मोदी के गढ़ गुजरात में कांग्रेस का चुनावी अभियान।
  • गुजरात में 58 साल बाद आज हो रही CWC की बैठक ।
  • बैठक के बाद रैलियों में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। गुजरात में 58 साल बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी हो रही है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई दिग्गज इस बैठक में शामिल हुए हैं।


View image on TwitterView image on Twitter

Congress Working Committee (CWC) meeting underway in Ahmedabad, Gujarat

बता दें कि 1930 में आज के दिन ही महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी दांडी मार्च की वर्षगांठ पर साबरमती आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में शरीक हुए। अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। प्रार्थना सभा के बाद सरदार पटेल स्मारक में CWC की बैठक शुरू हुई।


View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Ahmedabad: Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Manmohan Singh and Priyanka Gandhi Vadra attend prayer meet on anniversary of 'Dandi March' at Sabarmati Ashram

गांधी आश्रम में अर्पित की श्रद्धांजलि 
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद स्मारक, गांधी आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी, यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और कांग्रेस अध्यक्ष श्री @RahulGandhi जी ने शहीद स्मारक, गांधी आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की।


कांग्रेस में शामिल होंगे हार्दिक पटेल 
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी आज कांग्रेस में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। हार्दिक जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हुए पाटीदार आंदोलन के बाद से ही हार्दिक राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कई राजनीतिक प्रस्ताव हो सकते हैं पास
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में हो रही वर्किंग कमेटी की बैठक में कई राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास हो सकते हैं। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है, यही कारण है कि कांग्रेस बीजेपी को उन्हीं के गढ़ में घेरने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय लेवल की पहली ऐसी बैठक है, जिसमें प्रियंका गांधी बतौर महासचिव शामिल हुई हैं।

एयरस्ट्राइक के बाद तनाव के चलते टाल दी गई थी बैठक
आपको बता दें कि गुजरात में जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह बैठक 58 साल बाद हो रही है, इससे पहले बैठक 1961 में हुई थी। वहीं राजनीति में सक्रिय होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार यहां सार्वजनिक रैली को संबोधित भी कर सकती हैं। कांग्रेस की ये बैठक 27 फरवरी को होनी थी, लेकिन बालाकोट में हुए एयरस्ट्राइक के बाद हुए तनाव के कारण ये टल गई थी। वहीं राहुल गांधी भी बैठक के बाद कई रैलियों में हिस्सा लेंगे।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.