नागपुर वनडे में कोहली करने वाले थे बड़ी गलती, धोनी की सलाह से पलट गया पूरा मैच

NEWS HIGHLIGHTS
- नागपुर वनडे में विराट कोहली ने मानी धोनी की सलाह
- धोनी की सलाह के बाद अंतिम ओवर में पलटा मैच
- विराट कोहली ने मैच के बाद कहा धोनी की सलाह काम कर गई
नागपुर वनडे में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के सामने 250 रनों का छोटा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इंडिया ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रहे गेंदबाज, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 242 रनों पर रोक दिया। नागपुर में खेला जा रहा ये मैच हर एक गेंद के बाद रोमांचक होता चला गया। अंतिम ओवरों में मैच दबाव बड़ गया। कोई भी गलती टीम इंडिया को आसानी से हरा सकती थी और ऐसी ही कुछ गलती कप्तान विराट कोहली करने वाले थे, जिसका जिक्र खुद विराट कोहली ने मैच के बाद किया।
जीत के अंतिम पल
जीत के अंतिम पल
_730X365.png)
विराट कोहली ने कहा, ''मैं 46वें ओवर में विजय से गेंदबाजी कराने की सोच रहा था। इसके लिए मैंने रोहित और धोनी से बात की, लेकिन धोनी ने शमी और बुमराह पर भरोसा करने के लिए कहा। रोहित शर्मा ने भी धोनी की बात पर भरोसा जताया। धोनी का कहना था कि अगर बुमराह और शमी एक-दो विकेट और निकाल लेते हैं तो हम मैच में और हावी हो जाएंगे और ठीक ऐसा ही हुआ''
_730X365.png)
धोनी के कहने पर विराट कोहली ने जैसे ही 46वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी, उन्होंने कूल्टर नाइल का विकेट उड़ा दिया। इसकी एक गेंद बाद उन्होंने पैट कमिंस को भी शून्य पर आउट कर दिया। इस ओवर में भारत को 2 विकेट मिले और भारत की जीत का रास्ता खुल गया।

धोनी के कहने पर विराट कोहली ने आखिरी ओवर विजय शंकर को दिया। इस ओवर से पहले उन्होंने पूरे मैच में सिर्फ 6 ही गेंद फेंकी थी, ऐसे में ये बहुत बड़ा जुआ था, लेकिन विजय शंकर ने कप्तान के भरोसे को कायम रखते हुए पहली ही गेंद पर स्टोयनिस को आउट कर दिया और उसके बाद उन्होंने एडम जंपा को भी बोल्ड कर टीम इंडिया को रोमाचंक जीत दिला दी। मैच के बाद विजय शंकर ने महेन्द्र सिंह धोनी को भरोसा करने के लिए थैंक्स कहा।
_730X365.png)
बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हमेशा मैदान पर अपने चौंकाने वाले निर्णयों के लिए जाने जाते है। पहले टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नए गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को अंतिम ओवर देकर सबको चौंका दिया था। इस मैच में भारत ने सबसे पहले टी-20 विश्वकप जीता था।
Source: Bhaskarhindi.com







कोई टिप्पणी नहीं: