फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में 100 पावरफुल वुमन्स में प्रियंका चोपड़ा ने बनाई जगह

फोर्ब्स मैग्जीन हर साल 100 सबसे पॉवर मैन, वुमन, 100 सबसे रिच मैन एंड वुमन की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में 100 पावरफुल वुमन्स में चार भारतीय 4 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। ये चार महिलाएं और कोई नहीं बल्कि हाल ही में हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास, HCL की CEO रोशनी नादर मल्होत्रा, HT की चेयरपर्सन शोभना भारतिया और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ हैं।
प्रियंका चोपड़ा
साल 2000 में मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड में कई हिट फिल्में, हॉलीवुड में Quantico सीरिज़ और खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस Purple Pebble Pictures. इसके अलावा कई कमर्शियल एडरटाइज़मेंट्स जैसे Pantene और GAP। प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ 200 करोड़ है।
HCL सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा
एचसीएल के फाउंडर शिव नादर की बेटी हैं रोशनी नादर मल्होत्रा। HCL एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। HCL के ऑफिस दुनिया के 39 देशों में फैला हुआ है। 2018 में HCL की नेट वर्थ 1,460 करोड़ यूएस डॉलर है। रोशनी नादर ने साल 2010 में शिखर मल्होत्रा से शादी की। शिखर HCL के वाइस चेयरमैन हैं।
बायोकॉन फाउंडर किरण मजूमदार शॉ
किरण मजूमदार की कंपनी इंडिया की सबसे बड़ी बायोफर्मास्यूटिकल फर्म है। इस कंपनी की सालाना नेट वर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है। किरण मजूमदार ने विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रगति में बहुत में योगदान दिया। उनका नाम कई बार टाइम्स और फोर्ब्स की लिस्ट में पहले भी आ चुका है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: