Breaking

काउंटिंग शुरू होने के 10 घंटे बाद आएंगे नतीजे, जानिए... इस बार मतगणना में क्या-क्या होगा नया?

काउंटिंग शुरू होने के 10 घंटे बाद आएंगे नतीजे, जानिए... इस बार मतगणना में क्या-क्या होगा नया?

NEWS HIGHLIGHTS

  •  हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को दिए जाएंगे सर्टिफिकेट
  •  काउंटिंग सॉफ्टवेयर पर रिटर्निंग ऑफिसर अपलोड करेगा डाटा
  •  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को राउंडवार गणना की शीट दी जाएगी

मध्य प्रदेश में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं, लेकिन इस बार मतगणना में बहुत सी नई चीजें देखने को मिलने वाली हैं। मसलन, इस बार चुनाव नतीजों के लिए लंबा इंतजार करना पडे़गा। इसका कारण कांग्रेस की वो मांग है, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया है, जिसके मुताबिक अब मतगणना के हर राउंड के बाद रिजल्ट की जानकारी लिखित रूप में दी जाएगी। ये प्रक्रिया मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी अपनाई जाएगी। दिल्ली से चुनाव आयोग ने शनिवार को आदेश जारी किए हैं।

14 टेबल लगेंगी, 16-20 राउंड में गणना
एक राउंड की काउंटिंग खत्म होने के बाद ही दूसरी ईवीएम स्ट्रांग रूम से गणना के लिए बाहर निकाली जाएगी। मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना 16-20 राउंड में की जाएगी। मतगणना के बाद हर राउंड के परिणाम घोषित किए जाएंगे और डिस्प्ले पर भी उसका प्रदर्शन किया जाएगा, इसलिए हर बार आधा-पौन घंटे का वक्त लग सकता है। मतगणना पूरी तरह से पूर्ण होने में 10 घंटे से भी ज्यादा का समय लग सकता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को राउंडवार गणना की शीट दी जाएगी और काउंटिंग सॉफ्टवेयर पर रिटर्निंग ऑफिसर उसे अपलोड करेगा।
9 बजे शुरू होगी ईवीएम की गणना
मतगणना के दिन मंगलवार (11 दिसंबर) की सुबह 8 बजे सबसे पहले सेवा मत और डाक मत पत्रों की गणना होगी। गणना के लिए विधानसभावार टेबल लगाए जाएंगे। एक टेबल में 500 मतों की ही गिनती की जाएगी। मत पत्रों की गिनती के बाद 9  बजे के आसपास ईवीएम की गणना शुरू की जाएगी। एआरओ और आरओ से मिलान होने के बाद गणना को टेबुलेशन के लिए भेज दिया जाएगा। टेबुलेशन के बाद एक बार फिर मिलान करने की बारी आरओ की होगी। इसके बाद ऑब्जर्वर मिलान करेगा। हर राउंड के बाद तकरीबन 15 से 20 मिनट का खाली समय बचेगा, जिसमें मतगणना करने वाली टीम खाली बैठी रहेगी।


Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/election-result-2018-madhya-pradesh-chhattisgarh-rajasthan-telangana-mizoram-54662

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.