Breaking

कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस, राहुल ने पार्टी दफ्तर में फहराया झंडा

कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस, राहुल ने पार्टी दफ्तर में फहराया झंडा

NEWS HIGHLIGHTS

  • 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी स्थापना
  • आज देश के अलग अलग प्रदेशों में होंगे कार्यक्रम
  • मुंबई में नेताओं, पदाधिकारियों की होगी बैठक

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना 134 वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी ने स्थापना दिवस से कुछ दिन पहले ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में जीत का बिगुल बजाया है। ऐसे में स्थापना दिवस का जश्न और भी खास बन चुका है। स्थापना दिवस पर देशभर के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस खास मौके पर दिल्ली में पार्टी दफ्तर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झंडा फहराया।

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

On let us celebrate & acknowledge the selfless service & contributions of millions of Congress workers, men & women, who have helped build & sustain the Congress party over the ages. We owe these unsung heroes our gratitude & respect.

I salute them all.


तेजपाल हॉल में बैठक

स्थापना दिवस पर मुंबई कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम में ध्वज फहराया। इसके बाद ग्रांट रोड में ग्वालिया टैंक, अगस्त क्रांति मैदान के पास स्थिति तेजपाल हॉल में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। बता दें कि यह वही तेजपाल हॉल है जहां 134 साल पहले कांग्रेस की स्थापना हुई थी।


पार्टी के पहले अध्यक्ष

आजादी के पहले और बाद बीते वर्षों में कई दिग्ग्ज नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पद संभाला। पार्टी की शुरुआत के बाद से वर्तमान में राहुल गांधी पार्टी के 60वें अध्यक्ष रूप में कुर्सी पर बैठे हैं। बात करें आजादी के बाद की तो कांग्रेस के पहले अध्यक्ष आचार्य कृपलानी बने थे। वहीं राहुल गांंधी आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के 19वें अध्यक्ष हैं।
इन दिग्ग्ज नेताओं ने भी संभाला पद
वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी से पहले जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, मदन मोहन मालवीय, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी आदि ने इस पद को संभाला है। 
बने पहले पीएम
कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बने थे। आजाद भारत के पहले आम चुनाव में कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के दम पर चुनाव लड़ा था, जिसमें शानदार जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस पार्टी के आखिरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.