Breaking

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga फिल्म में लगेगा लोगों को झटका, टाइटल ही खोल रहा है राज



साल 2019 में सोनम कपूर आहूजा अपनी पहली फिल्म में पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म अनिल रियल की तरह रील में सोनम के पापा बने हैं। फिल्म में सोनम, अनिल के अलावा राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही फिल्म में जूही चावला भी अहम रोल में हैं। रोमांटिक ड्रामा मूवी में अनिल कपूर और राजकुमार राव का किरदार इंप्रेसिव है। 2.34 सेकंड के ट्रेलर में राजकुमार-सोनम का लव एंगल और पिता-बेटी (अनिल कपूर-सोनम कपूर) का बॉन्ड दिखाया गया है। मूवी अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होगी।

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। लंबे अरसे बाद जूही चावला सिल्वर स्क्रीन पर दिखी हैं। पिता के रोल में अनिल कपूर परफेक्ट लग रहे हैं। फैंस राजकुमार राव को मैजिकल कह रहे हैं। सीनियर क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म के ट्रेलर को बांध कर रखने वाला करार दिया है। उन्होंने ट्वीट भी किया। सोनम कपूर को टैबू ब्रेकिंग क्वीन कहा जा रहा है। फैंस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।


kept me completely hooked... Looking forward to this one... stars Anil Kapoor, Sonam Kapoor, Rajkummar Rao and Juhi Chawla... Directed by Shelly Chopra Dhar... 1 Feb 2019 release... ... Link: https://youtu.be/pKcamCgBvMo 


बता दें, Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर आहूजा के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दावा है कि फिल्म में सोनम कपूर का Unexpected Love देखने को मिलेगा। मूवी का ट्रेलर आने के बाद अब लोगों की Unexpected Love में दिलचस्पी बढ़ गई है। राजकुमार राव और सोनम की मूवी के इस सस्पेंस पर अलग अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 
कहा जा रहा है कि यह Unexpected Love दरअसल, एक समलैंगिक कहानी है। मूवी में इसके कई संकेत नजर भी आते हैं। अगर ये हुआ तो बॉलीवुड में ऐसा पहली बार होगा जब लोकप्रिय धारा की किसी मूवी में फैमिली ड्रामे के बीच समलैंगिक संबंध पर कहानी होगी। वैसे गे और लेस्बियन जैसे संबंधों को तमाम फिल्मों में दिखाया जा चुका है, लेकिन किसी फैमिली ड्रामे के लिए केंद्रीय कथानक में लेस्बियन प्रेम कहानी दिखाना काफी डेयरिंग है।  
फिल्म की इस 'रहस्यमयी' लवस्टोरी कि हिंट ट्रेलर में दी गई है. ट्रेलर में कई सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर फिल्म की स्टोरी साफ नजर आ रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट धारा 377 को रद्द कर दिया था।इसके बाद मनोरंजन जगत में कुछ शोज और कहानियां देखने को मिली। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनम कपूर की फिल्म में भी इसे दिखाया जा रहा है। वैसे ये ऐसा मसला है जिस पर घरों में लोग अभी भी खुलकर बात करने से कतराते हैं। ट्रेलर में कहानी का कंटेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को सराहा भी जा रहा है। फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.