Breaking

कमलनाथ मंत्रिमंडल तैयार, राज्यपाल आनंदीबेन ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

कमलनाथ मंत्रिमंडल में ये 28 मंत्री होंगे शामिल, सभी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा



NEWS HIGHLIGHTS

  • कमलनाथ की टीम में 28 मंत्रियों को जगह
  • दोपहर तीन बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
  • सभी मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अब बारी मंत्रियों की शपथ की है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कमलनाथ की नई टीम की सबसे खास बात ये है कि सभी 28 मंत्रियों को कैबिनेट रैंक दी जा रही है। मंत्रिमंडल के  नाम तय करने के लिए सीएम कमलनाथ के अलावा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया आधी रात तक अपने समर्थक विधायकों के नाम जुड़वाने के लिए सक्रिय रहे। रात 2 बजे के करीब शपथ लेने वाले विधायकों को फोन कर भोपाल आने की सूचना दी गई।

अपने मंत्रिमंडल में कांग्रेस गुटीय सन्तुल के साथ ही जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन लाने की कोशिश कर रही है। मप्र की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। कांग्रेस ने इसमें से 114 सीटें अपने नाम की, जबकि सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत थी। ऐसे में बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया था।

ये मंत्री लेंगे शपथ
डॉ. गोविंद सिंह - भिंड के लहार से सातवीं बार विधायक
आरिफ अकील - भोपाल उत्तर से छटवीं बार विधायक
बृजेंद्र सिंह राठौर - पृथ्वीपुर से पांचवीं बार विधायक
सज्जन सिंह वर्मा - सोनकच्छ से चौथी बार विधायक, सांसद भी रह चुके हैं
बाला बच्चन - राजपुर से पांचवीं बार विधायक
लाखन सिंह यादव - भितरवार से लगातार चौथी बार विधायक
विजय लक्ष्मी साधौ - महेश्वर से तीसरी बार विधायक, राज्यसभा सांसद भी रहीं
हुकुम सिंह कराड़ा - शाजापुर से पांचवीं बार विधायक
तुलसी सिलावट - सांवेर से चौथी बार विधायक
गोविंद राजपूत - सुरखी से तीसरी बार विधायक
ओमकार मरकाम - डिंडौरी से लगातार तीसरी बार विधायक
सुखदेव पांसे - मुलताई से तीसरी बार विधायक
प्रभुराम चौधरी - सांची से तीसरी बार विधायक
जयवर्धन सिंह - राघौगढ़ से दूसरी बार विधायक, दिग्विजय सिंह के पुत्र
हर्ष यादव - देवरी से दूसरी बार विधायक
कमलेश्वर पटेल - सिहावल से लगातार दूसरी बार विधायक, पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल के पुत्र
लखन घनघोरिया - जबलपुर पूर्व से दूसरी बार विधायक
तरुण भनोत - जबलपुर पश्चिम से दूसरी बार विधायक
पीसी शर्मा - भोपाल द. प. से विधायक 
सचिन यादव - कसरावद से दूसरी बार विधायक, अरुण यादव के भाई
सुरेंद्र सिंह बघेल - कुक्षी से दूसरी बार विधायक
जीतू पटवारी - राऊ से दूसरी बार विधायक
उमंग सिंघार - गंधवानी से तीसरी बार विधायक
प्रद्युम्न सिंह तोमर - ग्वालियर से दूसरी बार विधायक
प्रदीप जायसवाल - वारासिवनी से चौथी बार विधायक, कांग्रेस से बागी होकर लड़े थे
महेंद्र सिंह सिसोदिया - बमौरी से दूसरी बार विधायक, ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी
इमरती देवी - डबरा से तीसरी बार विधायक
प्रियव्रत सिंह - खिलचीपुर से दूसरी बार विधायक
एनपी प्रजापति होंगे विधानसभा अध्यक्ष
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से चौथी बार विधायक बने एनपी प्रजापति नए विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। कयस लगाए जा रहे थे कि गोविंद सिंह या विजयलक्ष्मी साधौ में से कोई स्पीकर की जिम्मेदारी संभाल सकता है, लेकिन दोनों नेताओं ने मना कर दिया। जिसके बाद एनपी प्रजापति का अंतिम माना जा रहा है।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.