क्रिसमस पार्टी में एक साथ पहुंचे अर्जुन-मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा एक बार फिर अपने रिश्ते का सबूत देते नजर आए। हाल ही में ये स्टार्स प्री क्रिसमस बैश में साथ नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई कि इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचें। ये पार्टीं फिल्म निर्देशन रितेश सिधवानी के घर पर हुई। पार्टी में बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।
छाईं अर्जुन-मलाइका की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अर्जुन-मलाइका की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। वैसे मलाइका की कपूर परिवार संग अच्छी दोस्त है, इसका सबूत भी मिल गया। पार्टी में अर्जुन के साथ कार में पीछे की तरफ जहां मलाइका अरोरा नजर आईं वहीं अर्जुन की साथ वाली सीट पर उनके चाचा संजय कपूर बैठे दिखे। मलाइका और कपूर परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियां दोनों के रिश्ते को आगे बढ़ाने की ओर इशारा कर रही हैं।
रितेश सिधवानी के घर क्रिसमस पार्टी
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर रितेश सिधवानी के घर क्रिसमस पार्टी से पहले भी कई बार साथ-साथ स्पॉट किया गया। इस स्टार कपल को कई बार मुंबई में डिनर पर साथ जाते देखा गया इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई बार साथ-साथ दिखे। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अगले साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा ने मुंबई में अपार्टमेंट खरीदा है।
अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ
पार्टी में मलाइका रेड लुक में नजर आईं। दूसरी तरफ अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड मैचिंग के साथ सिल्वर कलर के ड्रेसअप में दिखे। बता दें निर्देशक रितेश सिधवानी ने शनिवार शनिवार रात को को अपने घर क्रिसमस पार्टी दी। इस क्रिसमस पार्टी में शिरकत करने जोया अख्तर, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, तुषार कपूर अमृता अरोड़ा, रणवीर सिंह नजर आए।
अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा से उम्र में छोटे
अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा से उम्र में छोटे हैं लेकिन दोनों अब इस बात की परवाह करते नजर नहीं आते। इसके चलते दोनों अब सार्वजनिक तौर पर एक साथ नजर आने लगे हैं। अर्जुन जल्द फिल्म पानीपत में नजर आएंगे, जिसके लिए वह नए लुक में भी हैं। आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले भी मलाइका और अर्जुन को एक फैशन शो में साथ देखा गया था। उस समय भी अर्जुन कपूर मलाइका के साथ स्टेज पर गए थे। एयरपोर्ट पर भी कई बार दोनों को साथ देखा जा चुका है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: