शादी के लिए मंगेतर निक जोनास के साथ जोधपुर रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी राजस्थान के जोधपुर में उमेद भवन पैलेस में होने वाली है। इसके लिए प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनास के साथ मुंबई से जोधपुर रवाना हो गई हैं। बुधवार शाम से ही शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और इस दिन प्रियंका के घर पूजा भी रखी गई। पूजा के साथ ही प्रियंका की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।
लुक
लुक
जोधपुर रवानगी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं, वहीं निक सिंपल नजर आए। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस प्रियंका की शादी का सिलसिला 3 दिसंबर तक चलेगा। एक रिपोर्ट्स के अनुसार विभिन्न रस्मों के पूरा होने के साथ 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे।

दिए पोज
जोधपुर की रवानगी के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनास के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद अपने पर्सनल चार्टेड के जरिए जोधपुर के लिए रवाना हुईं। जोधपुर रवाना होते समय प्रियंका और जोनास के साथ निक के छोटे भाई और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी नजर आईं। इस दौरान प्रियंका और जोनास के साथ सभी ने मीडिया को पोज भी दिए।

दो रीति रिवाजों से होंगे फेरे
अभिनेत्री प्रियंका और जोनास की शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो रीति रिवाजों के साथ होगी। जानकारी के मुताबिक एक दिसंबर को निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी। इसके बाद 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

खास मेहमान
शादी में आने वाले मेहमानों की बात की जाए तो निक के भाई जोए जोनास और होने वाली भाभी सोफी टर्नर पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। यहां कुछ खास मेहमान ही पहुंचेंगे। इनमें मेगन मार्कल सबसे खास गेस्ट हो सकती हैं।

ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया खबरों के अनुसार शादी के बाद प्रियंका सीधा दिल्ली आएंगी। 2 दिसंबर को शादी के बाद प्रियंका -निक और दोनों का परिवार दिल्ली पहुंचेंगा और 4 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि मुंबई में होने वाले रिशेप्शन की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: