Breaking

बहन को ट्रोल ने दी रेप की धमकी तो भाई अर्जुन कपूर ने ऐसे दिया ट्विटर पर जवाब

बहन को ट्रोल ने दी रेप की धमकी तो भाई अर्जुन कपूर ने ऐसे दिया ट्विटर पर जवाब

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला कपूर को सोशल मीडिया पर मिली रेप की धमकी के बाद ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। इस दौरान चर्चा के दौरान दोनों ने काफी मस्ती की और एक दूसरे के कई राज भी खोले। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर कुछ ट्रोल्स ने न सिर्फ अंशुला को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया बल्कि रेप तक की धमकी दे डाली। इस बात का खुलासा खुद जाह्नवी ने किया, जिसमें बताया कि उनकी बहन को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रेप की धमकियां दी गईं। इसकी वजह से वो काफी डिस्टर्ब हो गईं हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.