Breaking

बदला गया 444 साल पुराना नाम, अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद

बदला गया 444 साल पुराना नाम, अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद



NEWS HIGHLIGHTS

  • उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर का नाम हुआ प्रयागराज
  • 444 साल पहले मुगलों ने दिया था इलाहाबाद नाम
  • मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने का ऐलान किया है

प्रयागराज में आपका स्वागत है ! उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (पुराना नाम) शहर में प्रवेश करते ही अब आपको  रेलवे स्टेशन से बस स्टैण्ड और एयरपोर्ट तक प्रयाग राज में आपका स्वागत ऐसा ही सुनने के लिए मिलेगा। दरअसल योगी सरकार ने 444 साल पुराने नाम इलाहाबाद को बदलकर प्रयागराज कर दिया है। अब ये शहर इसी नाम से जाना जाएगा। बता दें कि इलाहाबाद नाम सन 1574 में बादशाह अकबर ने दिया था। जबकि पुराणों की मानें तो गंगा किनारे बसे इस शहर का नाम पहले प्रयागराज ही था।

गौरतलब है कि यूपी सरकार शनिवार को ही इलाहाबाद शहर का नाम बदलने का ऐलान कर चुकी थी। जिसके बाद मंगलावर को अधिकारिक तौर पर शहर का नाम बदल दिया गया। नाम बदलने को लेकर राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी सहमति दे दी थी। लंबे समय से संत और स्‍थानीय लोग इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संतों और अन्य गणमान्य लोगों ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने का प्रस्ताव रखा था। सरकार ने पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन करने की सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी थी। मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने को समर्थन देते हुए कहा कि जहां दो नदियों का संगम होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है।
इतिहास में मिलता है प्रमाण 
अगर हम इतिहास में जाकर बाते करें तो रामचरित मानस में इलाहाबाद को प्रयागराज ही कहा गया है। संगम के जल से प्राचीन काल में राजाओं का अभिषेक किया जाता था जिसका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में पढ़ने को मिलता है। वन जाते वक्त श्रीराम प्रयाग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम पहुंचे थे उसके बाद ही आगे बढ़े थे। भगवान श्रीराम जब श्रृंग्वेरपुर पहुंचे तो वहां प्रयागराज का ही उल्लेख आया। सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक पुराण मत्स्य पुराण के 102 अध्याय से लेकर 107 अध्याय तक में इस तीर्थ के महात्म्य का वर्णन देखने का मिलता है। 


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.