आ गईं कसौटी जिंदगी की 2 का तड़का हिना खान, ऐसा है शो में कोमोलिका का अंदाज
एकता कपूर के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका कौन है, ये सामने आ गया है। एकता के सीरियल की कोमोलिका हिना खान ही हैं। लंबे इंतजार के बाद एकता ने कोमोलिका के किरदार से पर्दा उठा दिया है। मीडिया में खबरें तो लगातार थीं कि हिना खान कोमोलिका बनीं हैं, लेकिन एकता और उनकी टीम की तरह से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की जा रही थी। रविवार को टीवी क्वीन और इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी की 2' का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें कोमोलिका बनी हिना खान की अदाएं देखते ही बन रही है।
हिना का कोमालिका अंदाज
प्रोमो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है, लगातार इसे शेयर किया जा रहा है। प्रोमो में हिना खान ब्लैक और सिल्वर लहंगा में बैकलेस चोली, नथ, झुमका और कमर बंध पहने दिखाई दे रही हैं। बिहार का बेवाकपन और बंगाल की अदाएं लिए हिना इसमें बंजारन लुक में नजर आ रही हैं।
बिग बॉस के बाद मिला निगेटिव किरदार
आपको बता दें, हिना खान ने अपने करियर की साल 2009 में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर की थी। 2016 में उन्होंने इस शो को अलविदा कर दिया। 2017 में 'खतरों के खिलाड़ी-8' में जिसमें हिना रनर अप रहीं, इसके बाद हिना 'बिग बॉस-11' का हिस्सा बनीं, जहां हिना अपने स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चाओं में रहीं साथ ही घर के अंदर अपने बिहेवियर और अपने कमेंट्स के कारण हिना काफी विवादों में भी रही थी। बिग बॅास खत्म होने के बाद भी हिना खान आज भी लोगों के निगेटिव कमेंट का सामना करती रहती हैं, लेकिन बेबाक हिना हर सवाल का बेबाकी से देती हैं।

पहली बार निगेटिव रोल
'कसौटी जिंदगी की 2' के जरिए हिना खान पहली बार नेगेटिव किरदार में दिखेंगी।प्रोमो से साफ है कि हिना अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में तूफान मचाने आ रही है। ट्विटर पर हिना खान के लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

'कसौटी जिंदगी की 2' में सबसे ज्यादा फीस
लोकप्रियता के मामले हिना खान बहुत आगे निकल चुकी है। हिना ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के किरदार के लिए काफी ज्यादा सैलरी ले रही हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस शो में हिना सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्टर हैं। मीडिया में इस बात को लेकर काफी समय से चर्चा काफी तेज है कि हिना ने इस शो में एक दिन के 2.25 लाख रुपए चार्ज किए हैं।

आपको बता दें, कसौटी के पुराने सीजन में कोमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। जिसके बाद वो टीवी की सबसे खतरनाक वैंप के तौर पर उभरकर सामने आईं और घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गईं। अब हिना कोमोलिका बनीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: