Samsung लॉन्च करेगी मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन, मिलेंगे ये खास फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung जल्द ही मिड रेंज सेगमेंट के कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 11 अक्टूबर को चार लैंस वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Samsung द्वारा एक ट्वीट के जरिए इस फोन के लॉन्च की संभावना जताई जा रही है। Samsung के ट्वीट में एक तस्वीर को जारी किया गया, जिसमें 11 अक्टूबर को होने वाले इवेंट की जानकारी के साथ 4X fun लिखा नजर आया।
लेकिन इससे पहले ही एक अन्य स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। इस फोन को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना (TENNA) पर मोड नंबर SM-G6200 के साथ देखा गया। माना जा रहा है कि यह फोन Galaxy A6s है, जिसमें कंपनी खुद का बनाया हुआ प्रोसेसर देगी। लीक हुई जानकारी के अनुसार कुछ ऐसा होगा Galaxy A6s

डिस्पले
TENNA की लिस्ट अनुसार Galaxy A6s में 5.99 इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि 2160x1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

कैमरा
इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप मिलेगा। इसमें 12MP का प्राइमरी और सेकंडरी सेंसर होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में के फ्रंट में 5MP का कैमरा होगा।

रैम रोम
Galaxy A6s में 6 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज क्षमता दी जाएगी। इसमें 128 GB स्टोरेज का विकल्प भी मिलेगा। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है। कंपनी इस फोन में सैमसंग का ही Exynos 7885 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।

इन्हें मिलेगी टक्कर
Samsung के इस स्मार्टफोन के आने से चीनी कंपनी Xiaomi, Oppo और OnePlus को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन
एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung नवंबर माह में अपना पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन भी लाॅन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक इस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास की जगह जापान के Sumitomo Chemical का ग्लास इस्तेमाल किया जाएगा।
Samsung Galaxy A7- 2018
बता दें कि Samsung ने हाल ही में भारत में अपना पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन Galaxy A7 लॉन्च किया है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सोनिस 7885 प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 GHz है। Galaxy A7 में 4GB रैम व 64 GB इंटरनल मेमारी वेरिएंंट की कीमत 29,990 है। वहीं 6 GB रैम व 128 GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 28,990 रुपए है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: