PM मोदी को मिला चैंपियंस ऑफ अर्थ का सम्मान, UN चीफ ने किया सम्मानित

NEWS HIGHLIGHTS
- प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को आज दिया जाएगा UN का ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’
- फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों भी चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड से सम्मानित
- दोनों को ये सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस के संबंध में उनके प्रयासों के लिए दिया गया
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी, बुधवार यानी की आज एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के कारण यह पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दोनों को ये सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस के संबंध में उनके प्रयासों के लिए पॉलिसी लीडरशिप कैटिगरी में दिया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस यह पुरस्कार प्रदान दिया।
यूनाइटेड नेशन ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह खत्म करने की शपथ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी इंटरप्रेन्योरियल की कैटिगरी में अवॉर्ड दिया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयार्क में 26 सितंबर को 73वीं संरा महासभा से इतर की गयी थी।

5 कैटैगरी में दिया चैंपियंस ऑफ द अर्थ
चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान है। ये अवॉर्ड पांच कैटैगरी में दिया जाता है। पॉलिसी लीडरशिप, इंटरप्रेन्योरियल, साइंस एंड इनोवेशन, इंस्पिरेशन एंड एक्शन और लाइफटाइम अचीवमेंट। इस बार पॉलिसी लीडरशिप कैटिगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को, जॉन कार्लिंग को लाइफटाइम अचीवमेंट, बियोंड मीट और इम्पॉसिबल फूड्स को संयुक्त रूप से साइंस एंड इनोवेशन कैटेगरी में, चाइना के जिनजिआंग ग्रीन रूरल रिवायवल प्रोग्राम को इंस्पिरेशन एंड एक्शन की कैटेगरी में और कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इंट्रेप्रेन्योरियल विजन की कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था,मैं पूरी नम्रता के साथ चैंपियन ऑफ अर्थ अवार्ड स्वीकार करता हूं और इस सम्मान के लिए संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद देता हूं। यह पुरस्कार केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य कायम करने तथा पर्यावरण की रक्षा करने वाली भारतीय मूल्य पद्धति के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कोच्चि एयरपोर्ट को सम्मान मिलने पर भी ट्वीट किया है। कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के दिशा में आगे बढ़ते हुए उद्यमी दृष्टि दिखाने के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

असाधारण नेताओं को मिलता चैम्पियंस आफ अर्थ
वार्षिक ‘चैम्पियंस आफ अर्थ’ पुरस्कार सरकार, सिविल सोसाइटी एवं निजी क्षेत्र में ऐसे असाधारण नेताओं को दी जाती है जिनके कदमों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उन्हें प्रदान किया गया संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य कायम करने तथा पर्यावरण की रक्षा करने वाली भारतीय मूल्य पद्धति के लिए है।

सौर ऊर्जा संचालित होता कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होता है। यह एयरपोर्ट दुनिया में वैश्विक आंदोलन के बीच भारत सरकार उन प्रयासों को दर्शाता है। जिन्हें लेकर कहा जा सकता है। कि हम पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते है। समाज की गति में वृद्धि जारी है, ऐसे में दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा इस बात का प्रमाण है कि ग्रीन बिजनस ही अच्छा बिजनस है।
Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/pm-modi-will-receive-un-highest-environmental-honour-champions-of-the-earth-award-today-49801
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होता है। यह एयरपोर्ट दुनिया में वैश्विक आंदोलन के बीच भारत सरकार उन प्रयासों को दर्शाता है। जिन्हें लेकर कहा जा सकता है। कि हम पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते है। समाज की गति में वृद्धि जारी है, ऐसे में दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा इस बात का प्रमाण है कि ग्रीन बिजनस ही अच्छा बिजनस है।
कोई टिप्पणी नहीं: