INDvsWI : पहले दिन वेस्टइंडीज की संभली हुई बल्लेबाजी, स्कोर 300 के करीब

NEWS HIGHLIGHTS
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
- यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- भारत ने राजकोट में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज शुरू हो गया है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने पहले दिन अपनी पहली पारी में चायकाल तक 197 रनों पर ही अपने छह विकेट खो दिए हैं। दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक रोस्टन चेज 50 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान जेसन होल्डर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले लंच ब्रेक तक 3 विकेट गंवाकर 86 रन बनाए हैं। शिमरोन हेटमेर 10 रन पर नाबाद हैं। टीम को पहला झटका कीरोन पवैल (22) के रूप में लगा। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप यादव ने इसके बाद क्रैग ब्रैथवेट को पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शाई होप ने हेटमेर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े थे कि उमेश यादव ने होप को आउट कर तीसरा विकेट भी गिरा दिया। होप के आउट होने के साथ ही पहले सत्र का समापन हो गया। वेस्टइंडीज ने अभी तक कुल 31.3 ओवर खेलते हुए 86 रन बनाए हैं। अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदों को लेकर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू करने मैदान पर उतरे शार्दुल ठाकुर का उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। केवल 10 गेंद फेंकने के बाद ही शार्दुल को चोटिल होकर मैदान से लौटना पड़ा।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं।भारत ने राजकोट में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। ऐसे में वेस्टइंडीज टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत कर सीरीज ड्रॉ करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
कैसी है दोनों टीमें
भारतीय टीम मैनेजमेंट ने गुरुवार को अंतिम 12 की घोषणा की। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मैच में भी मयंक अग्रवाल को मौका नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं कप्तान कोहली पहले मैच में शामिल की गई अंतिम 11 को इस मैच में भी उतार सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो 42 टेस्ट मैचों के बाद भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी।

वहीं चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे कप्तान जेसन होल्डर ने दूसरे टेस्ट में वापसी की है। वापसी के साथ है होल्डर ने टीम की कमान संभाल ली है। बता दें कि पहले टेस्ट में होल्डर की जगह ब्रेथवेट ने कप्तानी की थी। जबकि तेज गेंदबाज केमार रोच के वापस आने से वेस्टइंडीज की गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी। दो खराब परफॉर्मेंस के बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज सुनील एमब्रिस को मौका दिया जा सकता है। वेस्टइंडीज टीम इस मैच में स्पिनर जोमेल वरिक्कन को मैदान पर उतार सकती है।
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज अब तक
बात अगर टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हुए ओवरऑल टेस्ट मैचों की हो तो इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 95 टेस्ट मैच हुए हैं। इसमें वेस्टइंडीज ने 30, जबकि भारत ने 19 मैच जीते हैं। वहीं दोनों देशों के बीच 46 मैच ड्रॉ रहे हैं।

वहीं बात अगर भारत में दोनों देशों के बीच टेस्ट मैचों की हो तो वेस्टइंडीज इसमें भी टीम इंडिया से आगे है। भारत में दोनों देशों के बीच अब तक 46 मैच हुए हैं। इसमें वेस्टइंडीज ने 14, जबकि भारत ने 12 मैच जीते हैं। वहीं 20 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। भारत इस बार वेस्टइंडीज को हराकर इस रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगा।
हैदराबाद का मौसम और पिच रिपोर्ट
हैदराबाद में दोनों टीमों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि मैच के दौरान पिच में नमी रहेगी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

हैदराबाद में ड्राई पिच होने के कारण मैच के तीसरे दिन से स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिल सकता है। ऐसे में दोनों टीमें तीन स्पिनर्स के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।
किसने क्या कहा
भारत के कप्तान विरोट कोहली ने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम अच्छी है और वह वापसी करेंगे। कोहली ने कहा, 'हम जानते हैं वेस्टइंडीज की टीम कमबैक करेगी। इंडीज के पास इसके अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हमारी टीम भी पहले मैच की तरह इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।'

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, 'हमें पता है कि हम वर्ल्ड नं एक टीम के खिलाफ खेलेंगे और इतिहास गवाह है कि हमने 1994 के बाद यहां एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं जीता है। जबकि उस वक्त ब्रायन लारा और कई महान खिलाड़ी टीम में खेल रहे थे।'
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत -पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर
वेस्टइंडीज - क्रेग ब्रैथवेट, कीरन पॉवेल, शाई होप, शिम्रोन हेटमेयर, सुनील एम्ब्रीस, रोस्टोन चेज, शेन डाउरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, जोमेल वारिकन, शेनोन गेब्रियल
कोई टिप्पणी नहीं: