बीजेपी नेता ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार, कांग्रेस बोली- ये हिन्दू देवताओं का अपमान

NEWS HIGHLIGHTS
- देश के प्रधानमंत्री मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार
- बीजेपी नेता के कथन को कांग्रेस ने बताया हिन्दू देवताओं का अपमान
- राहुल गांधी को शिवभक्त बताने पर भी हुआ था विवाद
राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे पर कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर उन्हें शिवभक्त बताया था। जिसको लेकर बीजेपी की ओर तीखी टिप्पणी देखने को मिली थी, लेकिन अब बीजेपी प्रवक्ता ने पीएम मोदी को सीधे भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार बताया है। महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अवधूत वाघ के इस कथन पर कांग्रेस ने जमकर हमला बोलते हुए इस हिन्दू देवताओं का अपमान बताया है।
— Avadhut Wagh (@Avadhutwaghbjp) October 12, 2018

महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘‘सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान विष्णु का ग्यारहवां अवतार हैं। यदा यदा हि धर्मस्य...’’ एक मराठी चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, देश का सौभाग्य है कि हमें मोदी में भगवान जैसा नेता मिला है। पीएम मोदी को भगवान बताने वाले बीजेपी नेता वाघ पर हमला करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा, कि यह देवताओं का अपमान है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस टिप्पणी को ज्यादा महत्व देने की जरुरत है।
बीजेपी नेता के इस कथन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तंज कसते हुए कहा, ‘वाघ VJTI से अभियांत्रिकी स्नातक हैं। अब इस बात की जांच करने की जरुरत है कि उनका (डिग्री) सर्टिफिकेट असली है या नहीं। ऐसी उनसे आशा नहीं थी।

गौरलतब है कि राहुल गांधी को शिवभक्त लिखे जाने पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि 'विकास के नाम पर तो कांग्रेस को वोट नहीं मिलने वाले हैं, लिहाज़ा अलग-अलग तरह के हथकंडे अपनाकर पार्टी वोट हासिल करना चाहती है, जिसमें वो कभी सफल नहीं हो सकेगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार किया कि बीजेपी को बर्दाश्त नहीं होता कि कांग्रेस हिंदू धर्म की बात करे। बीजेपी ने ही हिंदू धर्म का ठेका नहीं ले रखा। कांग्रेस धर्मप्रेमी पार्टी है, बीजेपी धर्म का राजनैतिक इस्तेमाल करती है लेकिन कांग्रेस धर्म से प्रेम करने वाला राजनैतिक दल है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: