रॉक साल्ट लैम्प दूर करता है नेगेटिविटी, एक बार जरूर लाएं घर

आमतौर पर लोग दिवाली, नवरात्रि, ईद और क्रिसमस के मौके पर अपने घरों को सजाते हैं। सजावट के लिए कई तरह की चीजें और खास तौर पर अलग-अलग लैंप खरीदतें हैं, लेकिन अगर कोई ऐसा लैंप हो जो सजावट के साथ आपके घर की आबो-हवा दुरुस्त कर दे तो कितना अच्छा होगा। जी हां ऐसा ही लैंप है रॉक साल्ट लैंप। रॉक साल्टआजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। माना जाता है कि इस लैंप को घर में रखने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। आईये जानते है कि आखिर ये लैंप कैसे काम करता है।

क्या हैं रॉक साल्टलैंप
गिफ्ट करने के लिए भी यह लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। अगर आप इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते तो हम बताते हैं। रॉक साल्ट लैंप दरअसल पाकिस्तान रेंज में स्थित हिमालय पर्वत की तरफ खेवड़ा साल्ट खान से निकाले गए नमक के बने होते हैं। बताया जाता है कि इस इलाके से मिला नमक लाखों साल पुराना होता है और साधारण नमक जैसा दिखाई देता है।

रोशन करते है घर
जब ये लैंप जलाए जाते हैं तो घर में खूबसूरत मद्धिम गुलाबी रोशनी बिखेर देते हैं इसके अलावा बताया जाता है कि इनके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

जानिए हेल्थ बेनिफिट्स
ऐसा दावा किया जाता है कि यह घर की एयर क्वॉलिटी को बेहतर बनाते हैं, हवा में मौजूद इंफेक्शन को कम करते हैं, हमारे आसपास मौजूद रेडिएशन के नकारात्मक असर को कम करते हैं, एलर्जी के लक्षण कम करते हैं, आपका मूड अच्छा करते हैं, एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं, इसके अलावा इससे आपको नींद भी अच्छी आती है।

ऐसे करते हैं काम
साल्ट लैंप नैचरल आयनाइजर्स होते हैं। इसका मतलब है कि हवा में मौजूद इलेक्ट्रिक चार्ज में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं।

ध्यान रखें ये बात
अगर आप भी अपने घर पर रॉक साल्ट लैंप लाने का मन बना रहे हैं तो जांच परखकर लें क्योंकि इनकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए फेक लैंप्स भी मार्केट में आ रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: