जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे प्रिंस और युविका, देखिए रॉयल वेडिंग कार्ड की तस्वीरें

इंडिया का सबसे चर्चित शो बिग बॉस जितना कॉन्ट्रवर्सीज के लिए मशहूर है, ये घर उतना ही जोड़ियां बनाने के लिए पॉपुलर है। बिग बॉस के घर में कई लोगों को अपना सच्चा हमसफर मिला। उन्हीं में से एक हैं बिग बॉस 9 के कंटेस्टेंट प्रिंस नरुला और युविका चौधरी। जिनकी मुलाकात बिग बॉस में हुई, प्यार हुआ, धीरे -धीरे ये प्यार परवान चढ़ा और फाइनली रिजल्ट रहा कि ये कपल अगले महीने की 12 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
ऐसा है प्रिंस-युविका का वेडिंग कार्ड
प्रिंस और युविका की शादी के कार्ड की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे खुद इस कपल ने शेयर किया है। तस्वीरों से साफ है कि प्रिंस और युविका की शादी बेहद रॉयल होने वाली है। कार्ड बेहद खूबसूरत है। प्रिंस और युविका के वेडिंग कार्ड को नीले, ग्रे और गोल्डन कलर से तैयार किया गया है। वेडिंग कार्ड को गणेशजी की गोल्डन कलर की मूर्ति से कंप्लीट किया गया है। प्रिंस-युविका के वेडिंग कार्ड को अलौकिक इनवाइट्स ने डिजाइन किया है। अलौकिक इनवाइट्स ने ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के कार्ड्स तैयार किए थे।

बिग फैट वेडिंग
लंबे समय से प्रिंस और युविका की शादी की खबरें आ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस-युविका की शादी एक बिग फैट वेडिंग होगी। वेडिंग कार्ड को देखकर फैंस को अब इनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। शादी से पहले मेहंदी, संगीत और कॉकटेल पार्टी भी रखी जाएगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को ये कपल मुबंई के सन एंड सैंड होटल में सात फेरे लेगा। शादी के बाद प्रिंस अपने होम टाउन चंडीगढ़ में अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

पहले सगाई की तस्वीरें की थीं शेयर
बता दें, बिग बॉस 9 के घर से निकलने के बाद से ही ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कई महीने पहले सगाई कर ली थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की।
कोई टिप्पणी नहीं: