Breaking

बोहरा समाज को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी, कहा- मेरा आपसे पुराना रिश्ता

LIVE: बोहरा समाज से मेरा पुराना रिश्ता- पीएम मोदी


NEWS HIGHLIGHTS

  •  बोहरा समाज के वाअज़ में शमिल होंगे पीएम मोदी
  •  सांघी मैदान से बोहरा समाज के लोगों का करेंगे संबोधित
  •  दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया मस्जिद में बोहरा समाज के लोगों को संबोधित कर रहे है। यह दूसरा मौका है, जब मोदी मोहर्रम की वाअज यानी प्रवचन में शामिल हुए। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वे सूरत में हुई मोहर्रम की वाअज में शामिल हुए थे। पीएम मोदी वाअज में शामिल होने के बाद सांघी मैदान जाएंगे। यहां वे बोहरा समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा...
मैं जब गुजरात का प्रधानमंत्री था तब मुझे बोहरा समाज का साथ मिला। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के बीच में आना हमेशा मुझे प्रेरणा देता है, एक नया अनुभव देता है। अशरा मुबारक, के इस पवित्र अवसर पर आपने मुझे बुलाया इसलिए आपका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि बोहरा समाज ने हमेशा से शांति का पैगाम रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिए शहीद हो गए। 
बता दें कि दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन मौला बुधवार से सैफी नगर मस्जिद में 9 दिनी वाअज फरमा रहे है। वाअज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। यह पहला मौका था जब कोई प्रधानमंत्री बोहरा समाज की वाअज में शामिल हुए। कार्यक्रम में सैयदना 15 मिनट हिंदी में बोलेंगे। इसके बाद 15 मिनट प्रधानमंत्री और 10 मिनट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित किया। गौरतलब है कि वाअज में सैयदना गुजराती, उर्दू और अरबी का इस्तेमाल करते हैं।
पीएम मोदी के इंदौर आगमन के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे है। चूंकि बोहरा समाज के 35 हजार लोग शहर में रहते हैं, जबकि साढ़े चार लाख आबादी प्रदेश में, वहीं देश में 20 लाख बोहरा समाजजन हैं। इसी साल प्रदेश और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। यही वजह है कि चुनावी राज्य के इस शहर में हो रहे इस आयोजन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति को राजनीतिक फायदे और चुनावी कैंपेन की अप्रत्यक्ष शुरुआत से जोड़कर देखा जा रहा है। 

मीडिया को प्रवेश नहीं
शहर का हर वो हिस्सा जहां वाअज रिले की जाएगी वहां सैफी एम्बुलेंस खड़ी की गई थी। पीएम मोदी के दौरे के चलते इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। पुलिस के 3500 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। शहर के 500 डॉक्टर्स मेडिकल इमरजेंसी के लिए उपलब्ध रहे। साथ ही इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए सैयदना साहब के 15 हजार सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए थे। शहर में स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए नजाफत कमेटी बनाई गई, जिसमें 800 लोग हैं। ये चप्पे-चप्पे पर खड़े हैं, ताकि वाअज़ के दौरान देश के सबसे स्वच्छ शहर में एक भी जगह कचरा न दिखाई दे। 
कैसा होगा मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर एयरपोर्ट पर आने के बाद सड़क मार्ग के जरिये सैफी मस्जिद पहुंचे। उनका काफिला एयरपोर्ट से कालानी नगर, रामचंद्र नगर चौराहा, बड़ा गणपति, राज मोहल्ला चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्ट्रेट, फल्सीकर, मणिकबाज ब्रिज होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से होते हुए सैफी नगर मस्जिद पहुंचा।


Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/prime-minister-narendra-modi-to-meet-head-of-dawoodi-bohra-community-in-indore-48145

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.