देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव, पंडालों में विराजमान हुए गणपति
NEWS HIGHLIGHTS
- देशभर में मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
- सुबह से मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई विशेष आरती
- प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को दी गणेश उत्सव की बधाई
देश भर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घरों से लेकर सड़कों तक जगह-जगह भगवान श्री गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े उत्साह और उमंग के साथ भगवान गणेश के बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। मुंबई में गणेशोत्सव का पर्व अलग ढंग से मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम मुंबई में ही होती है। यहां हर गली मोहल्ले में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान होती है। गुरुवार सुबह से सिद्धि विनायक मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। मुंबई के अलावा राजधानी दिल्ली, लखनऊ, बनारस, रायपुर, भोपाल, इंदौर समेत देश के सभी शहरों में गणेश उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
बुधवार देर रात से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को घरों और पंडालों तक लाने का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ''सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं।''
कोई टिप्पणी नहीं: