इस शू कंपनी ने बनाई जेट से महंगी जूतियां
कहते है कि महिलाएं कपड़े, गहनें और जूतों की इतनी शौकिन हैं कि इन्हें खरीदते वक्त वो पर्स में पड़े अपने आखिरी नोट को भी खर्च कर देतीं हैं। कहने का मतलब है कि पसंद की हो तो महंगी से महंगी चीज खरीद लेतीं हैं। शायद इसी को देखते हुए एक ऐसा कारनामा किया गया जिसे देख कर महिलाओं की आंखें फटी रह जाएंगी। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में विश्व की सबसे महंगी जूतियां लॉन्च करने जा रहा है। इसे लग्जरी शू निर्माता ब्रांड जदा दुबई (jada Dubai) ने पैशन ज्वैलर्स (passion Jewellers) के साथ मिलकर बनाया है। इन जूतियों को 'पैशन डायमंड शू' नाम दिया गया है। अब आपको बताते है इसकी की कीमत, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जूतियों की कीमत 123 करोड़ रुपए है, जो एक प्राइवेट जेट प्लेन और फरारी कार से भी महंगा है। इसे 15 कैरेट के सैंकड़ों डायमंड और रियल गोल्ड लगाकर बनाया गया है।

अपने साइज के हिसाब से ऑर्डर कर सकेंगे जूतियां
खलीज टाइम्स के मतुाबिक कारीगरों ने इन जूतियां को नौ माह में बनाकर तैयार किया है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के 7 स्टार होटल में बुधवार को लांच किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये अब तक के सबसे महंगा जूता (जूतियां) है। इन जूतियों का साइज लॉन्च के हिसाब से बनाया गया है, लेकिन ग्राहक अपने साइज के हिसाब से जूतियां का ऑर्डर कर सकेंगे। इससे पहले Debbie Wingham के हाई हील्स दुनिया के सबसे महंगे फुटवियर की लिस्ट में शुमार थे। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए थी।

जेट प्लेन की कीमत है शू से कम
Gulfstream 200 Hawker 800XP जेट प्लेन की कीमत पैशन डायमंड शू की कीमत से कम है। गल्फ स्ट्रीम का ये जेट प्लेन 70 से 100 करोड़ में आता है। वहीं Phenom 100, cessna citation mustang की कीमत 20 से 30 करोड़ रुपए है। वहीं फरारी कार की कीमत 4 से 6 करोड़ के बीच होती है।
कोई टिप्पणी नहीं: