केरल में बाढ़ : 3 दिन के लिए कोच्चि एयरपोर्ट बंद, मरने वालों की संख्या 67 हुई

NEWS HIGHLIGHTS
- लैंडस्लाइड और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 47 तक पहुंच चुकी है।
- रनवे पर पानी भरने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट सेवा बंद करने का निर्णय लिया।
- यहां इडुक्की डैम के दो गेट दो मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं।
डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। भारी बारिश के कारण केरल में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लैंडस्लाइड और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 67 तक पहुंच चुकी है। जिनमें 25 लोगों की मौत बुधवार को हुई। शनिवार तक एयतियातन कोच्चि एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण एयरपोर्ट के रनवे पर काफी पानी भर गया है। मंगलवार शाम इदामलयर और चेरुथोनी डैम के गेट खोलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। केरल के इडुक्की डेम में पानी का लेवल 2398.90 फीट हो गया था, जिसके बाद हर सेकंड 10 लाख लीटर पानी डैम से छोड़ा जा रहा है। राज्य के 39 बांधो में से 35 के गेट खोल दिए गए हैं। बुधवार सुबह भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुरूवार को वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड, मलप्पुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।
इडुक्की डैम के दो गेट दो मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं। तीन गेटों को 2.3 मीटर तक खोलना पड़ा। डैम के नजदीक जेरुथोनी शहर से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। कोल्लम शेनकोट्टा रूट और त्रिवेंदम नगरकोइल रूट पर ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। त्रिवेंद्रम में कई जगह पर पानी भर गया है।
कोई टिप्पणी नहीं: