जानिए चंद्रमा को मजबूत करने के कुछ साधारण उपाय
डिजिटल डेस्क, भोपाल। जन्म कुंडली में मौजूद सभी नौ ग्रह, अपनी-अपनी तरह से जातक को प्रभावित करते हैं। उसके जीवन पर अपना असर छोड़ते हैं। अगर शुभ ग्रह अच्छी स्थिति में हैं तो इसका फल भी जातक को मिलता है और अशुभ ग्रह अच्छी स्थिति में हैं तो इसका नकारात्मक परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। कई बार किसी समय-विशेष में कोई ग्रह अशुभ फल देता है, ऐसे में उसकी शांति आवश्यक होती है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या दुष्ट ग्रहों से दूषित हो उन्हें चन्द्र शांति के कुछ उपाय अपनाने से लाभ मिलता है और ग्रहजनित पीड़ा शांत होती है।
5_730X365.jpg)
1/9ऐसे बचें चंद्रमा के दुष्प्रभाव से
चंद्रमा के दुष्प्रभाव से बचने के लिए रत्न, रंग, फूलों की सुगंध आदि का उपयोग करते हैं। रंगों और रत्नों के अलावा कुछ ऐसे योगासन भी होते हैं जिनकी सहायता से आप अपनी कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

2/9
- ज्योतिष के अनुसार भक्ति योग करने से चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है। इसके अलावा भ्रामरी प्राणायाम, नियमित वज्रासन और नौकायान आसन करना भी लाभप्रद होता है।

3/9
- ॐ का उच्चारण भी योग का एक महत्वपूर्ण भाग है। नियमित रूप से प्रतिदिन ध्यान करते समय 108 बार ॐ का उच्चारण चंद्रमा को संतुलित करता है।

4/9
- जब किसी महिला की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है तो उन्हें गुप्त रोग या फिर रक्त संबंधी कष्टों को भोगना पड़ता है। घर का वास्तु भी कमजोर चंद्रमा के कारण नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।

5/9
- अपने चंद्रमा को शक्तिशाली और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर के वास्तु में भी कुछ बदलाव कर ठीक करना चाहिए।

6/9
- चंद्रमा पश्चिम दिशा का स्वामी माना गया है, आपको अपने घर की पश्चिम दिशा को ऊंचा रखना चाहिए और हो सके तो घर का भारी सामान भी उसी दिशा में रखें।

7/9
- जल को बरबाद करने से बचें। अपने घर के खराब नलों को जल्द से जल्द ठीक करवाएं।

8/9
- पश्चिम दिशा में झाड़ू या अन्य किसी भी तरह की गंदगी या साफ-सफाई से जुड़ी वस्तुएं जैसे पोंछा, डस्टर ना रखें। घर के उत्तर-पश्चिमी कोने में गुलाबी रंग का बल्ब लगाएं और दिन ढलते ही उसे जला दें।

9/9
- घर के मुख्य द्वार पर 8 कोनों वाला दर्पण कुछ इस तरह से लगाएं कि बाहर खड़े व्यक्ति को उस दर्पण में अपना चेहरा नजर आए।
आप अपनी जन्मकुंडली तो नहीं बदल सकते लेकिन इन छोटे-छोटे उपायों को आजमा कर चंद्रमा के कमजोर होने के कारण से आ रहे कष्टों का समाधान अवश्य पा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: