Breaking

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

NEWS HIGHLIGHTS

  •  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन
  •  दिल्ली एम्म में ली अंतिम सांस
  •  पिछले 9 सप्ताह से एम्स में भर्ती थे अटल बिहारी वाजपेयी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अटल जी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अटली जी एम्स में बीते 9 सप्ताह से भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी को देखने के बाद एम्स से निकल गए हैं। एम्स के बाहर भी भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था ।
डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 36 घंटों से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण था और उनकी एक किडनी ही काम कर रही थी। निधन की खबर सामने आने के बाद से देश में शोक की लहर है। इस बीच भाजपा समेत तमाम पार्टियों के बड़े नेताओं का एम्स तांता लगा हुआ है।


Source:  Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.