Breaking

अटलजी के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित, इन राज्यों में शुक्रवार को रहेगा अवकाश

अटलजी के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित, इन राज्यों में शुक्रवार को रहेगा अवकाश



NEWS HIGHLIGHTS

  •  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का गुरुवार को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
  •  केंद्र की मोदी सरकार ने वाजपेयी जी के निधन पर उनके सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
  •  वाजपेयी जी की याद में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, सहित कई राज्यों में अवकाश घोषित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर उनके सम्मान में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वाजपेयी जी की याद में शुक्रवार 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, ओडिशा,महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्य सरकारों ने भी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रखने का एलान किया है। बता दें कि वाजपेयी जी ने गुरुवार को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे। शुक्रवार की शाम राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है, अटल बिहारी वाजपेयी जी की याद में देश में 16 से 22 अगस्त तक राजकीय शोक मनाया जाएगा और इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान कोई सरकारी समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में भारतीय मिशनों और उच्चायोगों पर भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा





All Delhi govt offices, schools (private & govt) and other institutions shall remain closed tomorrow, as mark of respect for our dear departed Atal ji: Delhi Deputy CM Manish Sisodia

इन प्रदेशों में 3 से 7 दिवसीय शोक घोषित
मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने 7 दिनों के राजकीय शोक और एक दिन के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। वहीं झारखंड में भी रघुबर सरकार ने 7 दिनों के शोक और एक दिन के अवकाश का फैसला लिया है। बिहार में भी 7 दिनों के राजकीय शोक और शुक्रवार के अवकाश का फैसला लिया गया है। उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश के साथ 7 दिन का राजकीय शोक की भी घोषणा की है। वहीं कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में पूर्व पीएम अटल की याद में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

BJP के सभी कार्यालयों के झंडे झुका दिए गए
वाजपेयी जी के निधन के चलते नई दिल्ली में 18 अगस्त से होने वाली भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक टाल दी गई है। शोक में भाजपा मुख्यालय सहित पार्टी के सभी कार्यालयों के झंडे झुका दिए गए हैं। वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके आवास 6A कृष्ण मेनन मार्ग लाया गया है। कल सुबह उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.