Breaking

मॉनसून में कहीं आपको एलर्जी ना जकड़ लें, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज

मॉनसून में कहीं आपको एलर्जी ना जकड़ लें, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून आते ही मौसम का मिजाज भी गड़बड़ा जाता है। कभी धूप खिलती है, कभी बारिश होती है तो कभी हवा बहने लगती है। बदलते मौसम के इस मिजाज से आपकी तबीयत का मिजाज भी बदल जाता है। ऐसे में आपके शरीर का तापमान भी बिगड़ता रहता है। ऐसे में एलर्जी होना आम बात है। जुकाम, बुखार, कफ और स्किन एलर्जी बनी रहती है। कभी-कभी एलर्जी गंभीर परेशानी का भी सबब बन जाती है। एलर्जी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति के कुछ बाहरी एलिमेंट्स, जैसे पोलन ग्रेंस, धूल, भोजन इत्यादि के प्रति अस्वाभाविक प्रतिक्रिया का नाम है। एलर्जी प्रतिक्रिया करने वाले तत्वों को एलरजेन कहा जाता है। ये एलरजेन या एलर्जी पैदा करने वाले तत्व वास्तव में कोई हानिकारक कीटाणु या विषाणु नहीं बल्कि अहानिकर एलिमेंट होते हैं, जैसे गेहूं, बादाम, दूध, पराग कण या वातावरण में मौजूद कुछ प्राकृतिक एलिमेंट। यही कारण है कि सभी लोगों को ये हानि नहीं पहुंचाते। आखिर क्या कारण होता है एलर्जी का और इससे कैसे बचा जा सकता है? तो आइये आपको इससे बचने के घरेलू इलाज बताते हैं।

एलर्जी के प्रकार 
एलर्जी कई प्रकार से होती है, जिनमें से कुछ प्रकार ये है-
- हवा में प्रदूषण
- धूल मिट्टी के कण 
- मौसम में बदलाव आने से 
- मधुमक्खी या कीड़े-मकोड़े के काटने से त्वचा पर सूजन आना 
- जानवरों को छूने से भी कुछ लोगों को एलर्जी होती है 
- दवाओं से भी एलर्जी हो जाती है
- खाली पेट ऐंटीबायोटीक और दर्द निवारक मेडिसिन लेने से भी एलर्जी के लक्षण दिखाइ देने लगते हैं।
 
monsoon allergy के लिए इमेज परिणाम
 
एलर्जी के लक्षण
- नाक की एलर्जी- नाक का तेज बहना या बंद होना, नाक में खुजली होना, छींके आना या बार बार जुकाम होना।
- स्किन की एलर्जी- बारिश के मौसम में स्किन की एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। त्वचा की एलर्जी होने पर खुजली होना, दाने निकलना और पित्त होना कुछ आम लक्षण है।
- आंख में एलर्जी- आंख में जलन होना, पानी आना, आंखें लाल होना या उनमें खुजली होना।
- सांस की एलर्जी- खांसी आना, सांस लेने में तकलीफ होना और अस्थमा होना।
- खाने से एलर्जी- कुछ ऐसी चीजें खाने में आ जाती हैं जो हमारे शरीर को सूट नही करती और जिससे एलर्जी हो जाती है।

monsoon allergy के लिए इमेज परिणाम

 कैसे करें बचाव?
- घर के आस-पास गंदगी न होने दें l
- घर में अधिक से अधिक खुली और ताजा हवा आने का मार्ग  प्रशस्त करें l
- जिन खाद्य  पदार्थों  से एलर्जी है उन्हें न खाएं l
- एकदम गर्म से ठन्डे और ठन्डे से गर्म वातावरण में न जाएं l
- बाइक चलाते समय मुंह और नाक पर रुमाल बांधे,आँखों पर धूप का अच्छी क्वालिटी का चश्मा  लगाएं l
 
monsoon allergy के लिए इमेज परिणाम

 एलर्जी का इलाज
- रात को 1 छुहारा और 1 अंजीर दूध में उबाल कर खाएं।
- नीम पर चढ़ी गिलोय के रस को 1 से 3 ग्राम हरिद्रा खंड चूरन के साथ लेने से भी लाभ मिलता है। पुरानी से पुरानी एलर्जी भी इस रामबाण उपाय के आगे नहीं टिकती है।
- सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पिएं, इससे शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होती है। ये एलर्जी की वजह से हुए नजला जुकाम को ठीक करता है। आधे नींबू का रस और 1 चम्मच शहद गरम पानी में मिलाकर पीने से भी एलर्जी से राहत मिलती है।
- किसी भी फल या फिर सब्ज़ी के जूस में 4 से 5 बूंद कैस्टर ऑयल डालकर सुबह खाली पेट पिएं। फल और सब्ज़ी के अलावा पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं। इस उपाय से नाक और स्किन की एलर्जी से छुटकारा मिलेगा।
- चुकंदर का जूस 100 मिली, खीरे का जूस 100 मिली और गाजर 300 मिली मिलाकर रोज़ पीने से आराम मिलता है

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.