Breaking

जम्मू-कश्मीर में सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, 1 जवान शहीद

NEWS HIGHLIGHTS

  •  जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑल आउट जारी
  •  अनंतनाग और श्री गुफवारा में 3 आतंकी ढेर एक जवान भी शहीद
  •  दो अन्य आतंकियों के खिलाफ सर्चिंग जारी



डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होने के बाद से आंतकियों और सेना के बीच में मुठभेड़ जारी है। अनंतनाग जिले के श्रीगुफवारा इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। मुठभेड़ में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। जबकि सेना का 1 जवान शहीद हो गया है। सेना को इस इलाके में दो से तीन आंतकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
Image result for jammu and kashmir army

बता दें कि, आतंकी गतिविधियों की खबर मिलने के बाद से पूरे इलाके में सेना की सक्रियता बढ़ गई है। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी है। सुरक्षबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पुलवामा के काचीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजदूगी के इनपुट्स के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस ऑपरेशन के बीच इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

Related image

ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होने के बाद से सेना ने अब तक 6 आतंकियों को मारा गिराया है। बीते गुरुवार भी पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ था। बताया गया था कि आतंकी एनकाउंटर में मारे गए आकिब हीनास के घर में छुपे हुए थे। 

Image result for आतंकी 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.