Breaking

एक ग्लास गन्ने का जूस 10 तरह से पहुंचाता फायदा

एक ग्लास गन्ने का जूस 10 तरह से पहुंचाता फायदा
डिजटल डेस्क ।
 गर्मियों में लोग जूस पीकर गर्मी की मार से बचते हैं। इस मौसम में आपको भरी दोपहर में भी सड़क किनारे जूस स्टॉल दिख ही जाएंगे। नींबू पानी, ऑरेंज, मेंगो, पाइनेप्पल, नारियल पानी और गन्ने का जूस लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड गन्ने के जूस की रहती है क्योंकि एक तो इसमें किसी भी तरह के फ्लेवर और कलर की मिलावट का डर नहीं होता और दूसरा इसकी मशीन सामने की तरफ होती है, जिससे गन्ने का जूस निकलते हुए हम अपने सामने देख पाते है। इसके अलावा गन्ने के जूस की डिमांड का अहम कारण कि इससे होने वाले ढेर सारे फायदे। गन्‍ने का जूस गर्मियों के लिए वरदान है। अगर आप सही मात्रा में गन्‍ने का जूस पिएं तो ये कई बीमारियों से दूर रखता है। आइए जानते हैं गन्ने की जूस के फायदों के बारे में...

वेट लॉस में करता है मदद
गन्‍ने के जूस में मौजूद फाइबर फैट के साथ मिलकर आपको ओवरईटिंग करने से रोकते हैं। यह वजन को भी कम करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद नैचरल शुगर कैलोरी को भी घटाते हैं।

sugarcane juice weight loss के लिए इमेज परिणाम

ब्‍लड प्रेशर को करता है मेंटेन
पॉटेशियम से भरपूर गन्‍ने का जूस ब्‍लड सर्कुलेशन को स्‍मूथ करता है। इस कारण ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हर्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। 

ब्‍लड प्रेशर के लिए इमेज परिणाम

स्किन को रखता है हेल्दी
इसमें अल्‍फा हाइड्रॉक्‍सी एसिड होने के कारण यह स्किन को भी हेल्‍दी बनाए रखता है। गन्‍ने का जूस रोजाना पीने से गर्मी के कारण होने वाले त्‍वचा के रोग से मुक्ति मिलती है।

sugarcane juice for skin के लिए इमेज परिणाम

स्ट्रेस रिलीफ में है मददगार
गन्‍ने के जूस में पाए जाने वाले एमीनो एसिड स्‍ट्रैस हॉर्मोन के स्‍तर को संतुलित बनाए रखते हैं। रोजाना गन्‍ने का जूस पीने से अनिद्रा की समस्‍या भी दूर होती है।

drink sugarcane juice के लिए इमेज परिणाम

नैचरल सोर्स ऑफ एनर्जी
भूख लगने पर ए‍क गिलास गन्‍ने का जूस पीने से भूख शांत होती है और आपको इंस्‍टेंट एनर्जी मिलने के साथ थकान दूर होती है। यह शरीर में शुगर के लेवल को भी मेंटेन रखता है।

नेचुरल सोर्स ऑफ एनर्जी sugarcane juice के लिए इमेज परिणाम

गर्भावस्‍था में भी फायदेमंद
गर्भावस्‍था के दौरान गन्‍ने का जूस पीने से मैटाबॉलिज्‍म और पाचन दुरुस्‍त रहता है। दिन भर के लिए ऊर्जा भी मिलती है।

गर्भावस्‍था में भी फायदेमंद sugarcane juice के लिए इमेज परिणाम

दांतों में कैविटी होने से रोके
गन्‍ने में मौजूद कैल्‍शियम और फॉस्‍फोरस दांतों के इनेमल की सुरक्षा करता है और मसूड़ों को मजबूत बनाता है।

संबंधित इमेज

हड्ड‍ियों को बनाता है मजबूत
गन्‍ने के जूस में कैल्शियम, आयरन, पॉटेशियम, मैग्‍नीशियम जैसे तत्‍व होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस को होने से रोकता है।

हड्ड‍ियों को बनाता है मजबूत के लिए इमेज परिणाम

कोलेस्‍ट्रॉल घटाता है
कई अध्‍ययनों में बताया गया है कि गन्‍ने का जूस पीने से पूरे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर सही बना रहता है और इस वजह से दिल के रोग होने की आशंका घट जाती है।


कोलेस्‍ट्रॉल के लिए इमेज परिणाम

पाचन रखे दुरुस्‍त
फाइबर होने के कारण यह खाने को जल्‍दी हजम करता है। पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्‍याएं भी खत्‍म होती हैं और कब्‍ज भी दूर रहता है।

संबंधित इमेज


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.