Breaking

IPL 2018 : मौत की जंग से पहले युवराज से मिला नन्हा फैन, भावुक हुए युवराज

IPL 2018 : मौत की जंग से पहले युवराज से मिला नन्हा फैन, भावुक हुए युवराज

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जीतकर मैदान पर दोबारा लौटने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह रियल लाइफ में भी हीरो हैं और उन्होंने ये बात एक बार फिर साबित की है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ युवराज सिंह लगातार कैंपेन चला रहे हैं और कैंसर से लड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। गुरुवार को युवराज सिंह ने इंदौर में अपने एक 11 साल के फैन और उनके माता-पिता से मुलाकात की। युवराज के इस 11 साल के फैन का नाम रॉकी है, रॉकी बीते 10 साल से कैंसर से पीड़ित है। रॉकी से मुलाकात कर युवराज ने उसे टी-शर्ट, स्कूल बैग और कैप गिफ्ट की। 

Image result for YUVRAJ CANCER


रॉकी के माता-पिता को दी हिम्मत
युवराज सिंह ने कैंसर पीड़ित रॉकी के माता-पिता से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। युवराज ने रॉकी के माता-पिता से कहा कि वो उनका दर्द समझते हैं लेकिन वो बच्चे के सामने घबराएं नहीं क्योंकि रॉकी भी उनकी तरह कैंसर से जंग जीत जाएगा। रॉकी से मिलने के बाद युवराज इतने भावुक हो गए थे कि कुछ देर तक कुछ बोल ही नहीं पाए। 


तीसरी बार जान का खतरा
युवराज के इस नन्हे फैन रॉकी की जिंदगी का ये तीसरा इम्तिहान है, रॉकी पर तीसरी बार कैंसर का खतरा मंडरा रहा है और बोन मेरो ट्रांसप्लांट ही आखिरी उम्मीद है। रॉकी को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां उसका ब्रोन मेरो ट्रांसप्लांट होगा। रॉकी को उसके पिता निशांत दुबे बोन मेरो देंगे। इस ऑपरेशन के बाद रॉकी को 6 महीने तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। रॉकी की बीमारी का पता सबसे पहले एक साल की उम्र में चला था तब उसका इलाज भी हुआ और वो ठीक भी हो गया था लेकिन बाद में ये बीमारी फिर लौट आई। 

Image result for YUVRAJ six six

6 छक्कों ने बनाया दीवाना
रॉकी युवराज सिंह का बड़ा फैन है और उन्हीं की तरह क्रिकेट खेलना चाहता है लेकिन गंभीर बीमारी के चलते वो आम बच्चों की तरह खेल नहीं पाता है। रॉकी का कहना है कि युवराज सिंह के 6 छक्कों ने उसे उनका दीवाना बना दिया और वो उन्हीं की तरह बनना चाहता है। आपको बता दें कि युवराज सिंह को भी कैंसर हुआ था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मौत को हराकर एक बार फिर मैदान में वापसी की है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.