Breaking

पिता बनने के बाद घर में ये बदलाव करेंगे विराट


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चाहे मैदान पर हों या मैदान से बाहर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आईपीएल में विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन इसके बाद भी विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विराट के सुर्खियों में रहने की वजह वो इंटरव्यू है, जो उन्होंने हाल ही के दिनों में दिया है।

Image result for virat kohli

इंटरव्यू में विराट ने बताई दिल की बात 

हाल ही में हुए इंटरव्यू में विराट ने दिल खोलकर सवालों के जवाब दिए और अपने भविष्य को लेकर भी बात की। इंटरव्यू के दौरान विराट ने पहली बार भविष्य में अपनी फैमिली प्लान‍िंग पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वो जब भी पिता बनेंगे तो अपने घर से किन किन चीजों को हटा देंगे। विराट ने कहा कि वो चाहते हैं कि जब मेरे बच्चे बड़े हों तो मैं कई चीजें बदल दूं, मैं नहीं चाहता जब मेरे बच्चे बड़े हों तो मेरे घर में मेरी उपलब्ध‍ियों से जुड़ी किसी भी चीज को न रखूं। मुझे मिली अब तक की कोई भी ट्रॉफी उस दौरान मेरे घर में मौजूद न रहे, ऐसी सभी चीजें घर से हटाना चाहता हूं जो मेरे कर‍ियर को फ्लैश करें। 

Image result for virat kohli

इंटरव्यू के दौरान विराट ने अनुष्का शर्मा की भी तारीफ की। विराट ने कहा कि अनुष्का काफी धार्मिक हैं और उनके साथ रहते हुए मैंने खुद के अंदर भी कई बदलाव महसूस किए हैं, अब मैं पहले से ज्यादा शांत हो गया हूं। 

Related image

अनुष्का को बताया था 'ऑफ फील्ड कैप्टन'
इससे पहले एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को अपना ऑफ फील्ड कप्तान बताया था और उनकी जमकर तारीफ भी की थी। इंंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा के क्रिकेट के प्रति इंटरेस्ट पर खुशी जाहिर करते हुए विराट ने कहा था अनुष्का देश में हों या फिर देश से बाहर वो मैच जरुर देखती हैं और खिलाड़ी की भावनाओं को समझती हैं। इंटरव्यू के दौरान विराट से ऑफ फील्ड कैप्टन के बारे में भी सवाल पूछा गया तो कुछ देर के लिए विराट ने चुप्पी साध ली लेकिन फिर अनुष्का का नाम लिया। विराट ने कहा कि अनुष्का की सोच सकारात्मक है, उसके फैसले काफी हद तक सही साबित होते हैं इसलिए वही मेरी ऑफ फील्ड कैप्टन है। विराट के इस इंटरव्यू का वीडियो अनुष्का शर्मा के फैन पेज पर शेयर किया गया था।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.