Breaking

दुनिया की विशाल सोडा झील, इस देश मे पाई जाती है


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। झीलें हमेशा से कुदरत की नेमत रही हैं। दुनिया भर में कई तरह की झीलें देखने को मिलती हैं। कुछ खारी तो कुछ मीठे पानी वाली। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे मे बताने जा रहे हैं जहां आपको ताजा पानी नहीं बल्की सोडा मिलेगा। जी हां, केन्या में एक नहीं कई सोडा झीलें पाई जाती हैं जहां का नजारा देखने लायक होता है।

Image result for kenya soda lake looks like coal

इस देश में है ये झील
केन्या में एक सोडा झील है जिसके किनारे पर सोडा कारखाना बना हुआ है। असल में ये एक सोडा राख है जो बेकिंग सोडा के समान सोडियम कार्बोनेट से बनी हुई है। 40 वर्ग मील में फैली हुइ ये झील केन्या रिफ्ट से जाने वाली ज्वालामुखीय चट्टानों की एक घाटी में स्थित है। शुष्क मौसम के दौरान झील 80% सोडा राख में बदल जाती है। यहां पर नमक की परत बड़े पैमाने में लगभग 130 फीट मोटी होती है।

Related image

हॉट स्प्रिंग्स की वजह से बढ़ता है तापमान
बरसात के मौसम में इस झील में कुछ स्तर तक सागर का पानी जमा हो जाता है, जो फ्लेमिंगो के विशाल झुंड को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के हॉट स्प्रिंग्स की वजह से झील का तापमान लगभग 80 डिग्री सेल्शियस रहता है। इस झील में रहने वाली एकमात्र मछली 'तिलापीआ' की प्रजाति से है।

Image result for kenya soda lake looks like coal

कोयले की रंग की तरह दिखता है ये झील
झील से जब सोडा एक्सट्रेक्ट किया जाता है तब इसका रंग कोयले की रंग की तरह होता है, लेकिन प्रोसेस करने के बाद इसका रंग बर्फ के समान सफेद हो जाता है। सोडा ऐश को डिटर्जेंट के रूप में और गिलास के मेन्यूफेक्चरिंग के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

Image result for kenya soda lake

इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पाई जाती है सोडा झील
सोडा झील ज्यादातर पूर्वी अफ्रीका में पाई जाती है और अंटार्टिका को छोड़कर लगभग हर महाद्वीप पर सोडा झील पाई जाती हैं। इनका इस्तेमाल नेचुरल रिर्सोसेस की तरह किया जाता है और अक्सर बेकिंग सोडा, बोरेक्स और लिथियम जैसे केमिकल रसायनों में इनका उपयोग किया जाता है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.