Breaking

ये है दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ का महल

ये है दुनिया का सबसे बड़ा बर्फ का महल


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हर गुजरते साल के साथ घरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। गर्मियां आते ही कामकाजी लोग किसी ठंडी जगह पर जाकर छुट्टियां बिताने की प्लानिंग कर लेते हैं। अगर आप भी आफिस की टेंशन और स्ट्रेस से निजात पाने के लिए कुछ दिनो के लिए कहीं दूर एक ठंडी जगह पर अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जाना चाहते हैं तो आपके लिए उटाह की ये जगह बेस्ट है। जी हां, यहां का ठंडा मौसम और आइस कैसल दोनों ही आपकी सारी थकान को दूर कर देंगे। 

Related image

आइस कैसल का इतिहास
आइस कैसल बनाने की सबसे पहली कंपनी साल 2010 में ब्रेंट क्रिस्टेनसेन द्वारा शुरू की गई थी। असल में वो और उनका परिवार कैलिफोर्निया से यूटाह शिफ्ट हो गए थे, और उनके बच्चों को बर्फ में खेलना बेहद पसंद था। उन्हें एक दूसरे पर स्नोबॉल फेंकने और स्नोमैन बनाने में बड़ा मजा आता था। उसी दौरान ब्रेंट के दिमाग में एक आइडिया आया और उन्होंने अपने घर के पीछे एक बर्फ रिंक तैयार कर दिया।

Image result for ice castel utah

ऐसे पड़ा आइस कैसल नाम
ब्रेंट ने एक स्लाइड के साथ 20 फुट लंबे महल की संरचना तैयार की और एक बर्फ की गुफा भी बनाई। बच्चों ने खेलते खेलते इस जगह का नाम आइस कैसल रख दिया। ब्रेंट ने अपनी खुद की एक टीम बनाई और बर्फ का महल बनाने का फैसला किया। ताकि ये एक पयर्टक स्थान बने जहां लोग अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकें।

Related image

इतने डिग्री पर होता है महल तैयार
ये एक आउटडोर स्थल है, इस वजह से महल मौसम पर निर्भर करता है। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कम से कम दो डिग्री के तापमान में 5 मिलियन गैलन पानी छिड़का जाता है और लगभग तीन सप्ताह के बाद, महल पर्यटको के लिए तैयार हो जाता है।

Related image

रोमांचक चीजों की भी कोई कमी नहीं
कई तरह की अलग अलग संरचनाओ के साथ यहां पर स्लाइड्स हैं, क्रॉल ट्यूब्स और स्लॉट केनयन्स भी देखने को मिलते हैं। रात के समय रंगीन एलईडी लाइट्स पूरे महल को रोशन कर देती हैं।
 
Image result for ice castel utah

महल के निर्माण में लगता है इतना वक्त
एक शानदार बर्फ का महल मिडवे, यूटाह में सोल्जर हॉलो ओलंपिक स्थल के पास बनाया गया है। उटाह का तापमान प्रत्येक दिन 15 हजार आईसीकल्स को संभाल सकता है। इसी वजह से यहां पर अलग-अलग तरह की संरचनाएं तैयार की जा सकती है। यहां का दैनिक तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रहता हैं। इस महल का निर्माण करने में लगभग एक महीना लग जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.