Breaking

UN ने जारी की टेररिस्ट लिस्ट, दाऊद-हाफिज समेत 139 पाकिस्तानी आतंकियों के नाम

UN ने जारी की टेररिस्ट लिस्ट, दाऊद-हाफिज समेत 139 पाकिस्तानी आतंकियों के नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) ने आतंकियों और आतंकी संगठनों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान अकेले से ही 139 नाम शामिल है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को UNSC ने आतंकियों की ये लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद और 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही इस लिस्ट में पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि सोमवार को ही UN ने हाफिज सईद की पॉलिटिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को आतंकी संगठन घोषित किया था।

ओसामा के उत्तराधिकारी का नाम पहले नंबर पर
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, UNSC ने अपनी लिस्ट में उन सभी आतंकी और आतंकी संगठनों को शामिल किया है, जो पाकिस्तान में रह रहे हैं या वहां से संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान की धरती का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में पहला अयमान अल-जवाहिरी का है। जवाहिरी को अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन का उत्तराधिकारी माना जाता है और UN का दावा है कि जवाहिरी अभी भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कहीं रह रहा है। इस लिस्ट में जवाहिरी के कुछ साथियों के नाम भी शामिल हैं, जो उसी के साथ कहीं छिपे बैठे हैं।

Image result for dawood ibrahim

कराची के नूराबाद में लग्जरी बंगला है दाऊद का
आतंकियों की इस लिस्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी है। डॉन की खबर के मुताबिक, UNSC ने दावा किया है कि दाऊद इब्राहिम के पास कई नामों से पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं, जो उसे रावलपिंडी और कराची से जारी किए गए हैं। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि दाऊद के पास कराची के नूराबाद इलाके में एक लग्जरी बंगला भी है। वहीं लश्कर चीफ हाफिज सईद को इस लिस्ट में ऐसे आतंकी के तौर पर शामिल किया गया है, जिसकी तलाश इंटरपोल कर रहा है। इस लिस्ट में हाफिज के करीबी और लश्कर के मीडिया प्रभारी अब्दुल सलाम और जफर इकबाल का नाम भी है, जिनकी तलाश भी इंटरपोल को है।

इन आतंकी संगठनों का भी है नाम
UNSC की लिस्ट में पाकिस्तान के कई आतंकी संगठनों को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में अल रशीद ट्रस्ट, हरकतुल मुजाहिद्दीन, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान, वफा मानवीय संगठन, जैश-ए-मोहम्मद, रबीता ट्रस्ट, लश्कर-ए-झांगवी, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, इस्लामिक जिहाद ग्रुप, अल अख्तर ट्रस्ट इंटरनेशनल, हरकतुल जिहाद इस्लामी, जमातुल अहिर और खतिबा इमाम अल-बुखारी का नाम भी शामिल है। इन सबके अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर मौजूद कई आतंकी संगठनों का नाम भी है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.