सहवाग ने मधु के परिवार को भेजा डेढ़ लाख का चेक, चावल चोरी के आरोप में हुई थी हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब असहायों की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। सहवाग ने डेढ़ लाख रुपए का चेक देकर केरल के एक आदिवासी परिवार की मदद की है। इसी साल फरवरी में केरल के अटपड़ी इलाके में भीड़ ने इसी आदिवासी परिवार के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर सहवाग ने ट्वीट किया था जिस पर विवाद भी हो गया था।
11 अप्रैल को सौंपा जाएगा चेक
सोशल वर्कर राहुल ईश्वर ने बताया कि वीरेंद्र सहवाग ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए जो चेक भेजा है वो मिल गया है। उन्होंने बताया कि सहवाग ने मृतक मधु के गरीब परिवार को डेढ़ लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है। ये चेक 11 अप्रैल को आदिवासी परिवार को सौंप दिया जाएगा।
चावल चोरी के आरोप में की गई थी हत्या
22 फरवरी को केरल के पलक्कड़ में आदिवासी युवक मधु की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। युवक पर एक दुकान से चावल और कुछ सामान चोरी करने के बाद कुछ लोग मधु को पकड़कर जंगल ले गए और हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा था। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें लोग वक्त सेल्फी लेते हुए नजर आए थे। हालांकि पुलिस ने गंभीर हालत में मधु को अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
सहवाग के ट्वीट पर हुआ था विवाद
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर मधु की हत्या करने वाले लोगों पर हमला बोला था। हालांकि सहवाग का ये ट्वीट उन्हीं पर भारी पड़ गया था। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। सहवाग ने हत्या के आरोपियों के नाम बताते हुए एक खास धर्म के लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कही थी। अब वो पीड़ित परिवार के प्रति दरियादिली दिखाते हुए आर्थिक मदद कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: