Breaking

सुहागरात की सेज पर बिखरे गुलाबों का आखिर क्या है राज

सुहागरात की सेज पर बिखरे गुलाबों का आखिर क्या है राज   


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आपने बॉलीवुड मूवीज में या अपने रिश्तेदारों के घर कई बार देखा होगा कि शादी की पहली रात में पुरे कमरे और बेड को गुलाबों से सजाया जाता है। इसके बाद दुल्हन हाथो में एक दूध का ग्लास लिए कमरे में दाखिल होती है, लेकिन इस बात से आप अनजान होंगे की ये सारी परम्पराएं किसी न किसी वैज्ञानिक कारणो से हमारी संस्कृति में शामिल की गई है। जानिए आखिर क्यों गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।  

Image result for romantic couple roses bed
तनाव को करता है कम 
शादी के समय काम बहुत ज्यादा होता है। घर आए मेहमानो को कोई तकलीफ न हो इन सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। दिन भर के व्यस्त शेड्यूल के बाद शादी की पहली रात को हल्का तनाव रहना वाजिब है। गुलाब की पंखुड़ियों की खुशबू आपके दिमाग को शांत करती है और आपको और आपके पार्टनर को तरो ताजा महसूस कराती है।  

Image result for wedding night couple roses bed

गुलाब बनाता है रोमांटिक मूड  
गुलाब उसके गुणों के लिए जाना जाता  हैं। ये आपके मूड को रोमांटिक मूड में बदल देता है। आपकी थकान को पूरी तरह से गायब करने में ये आपकी मदद करता है और आपको फ्रेश रखता है। 

Related image

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए है फायदेमंद 
अगर आप अपने पार्टनर के साथ मेन्टली या फिजिकली रिश्ता बनाना चाहते है, तो गुलाब सबसे बेहतर विकल्प है। ये न केवल कमरे की सजावट के लिए काम आते है बल्कि शादी के रात में दूध और खीर में इसे मिलाकर इनका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।  

Related image

गुलाब का रंग दर्शाता है चाहत और प्यार 
रंग स्वाभाविक रूप से सारी भावनाओं का वर्णन करते है,जैसे प्यार और खुशी। कोई भी खुशी का समाहरोह हो लोग अक्सर गुलाब का ही इस्तेमाल करते है। भले ही वो वैलेंटाइन के वक्त अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करना हो या किसी दोस्त की शादी में उसे गुलाबो से बना बूके भेट करना हों। गुलाब का  मुख्य रूप से भारतीय शादियों में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। गुलाब का गहरा रंग इसकी मन को लुभाने वाली खुशबू के लिए मशहूर है। 

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.