Breaking

पोलैंड का ये चमकता रास्ता चौंका देगा आपको

पोलैंड का ये चमकता रास्ता चौंका देगा आपको 


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आपने दुनिया में कई रास्ते देखे होंगे, लेकिन हम आपको एक ऐसा रास्ता बताने जा रहे हैं जो हीरे की तरह चमकता है। इतना ही नहीं ये रास्ता आपको जन्नत की सैर कराएगा।  जी हां, पोलैंड देश के शहर में एक ऐसा रास्ता है जो दिन में सूरज की रोशनी से ऊर्जा लेता है और रात के अंधेरे में हीरों की तरह चमकता है।

Image result for poland bike lane

इस शहर में है ये रास्ता 
दरअसल ये रास्ता बाइक सवार लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। एक्सीडेंट होने का खतरा शाम और रात में ज्यादा होता है, इसीलिए पोलैंड की सरकार ने यहां पर बाइक लेन बनवाया है। ये लेन पोलैंड के लीड्ज़बर्क वार्मिंस्की शहर में बनाई गई है। इस बाइक लेन को टीपीए इंस्टीटूट बेदन टेक्नीकजनीक एसपी ने बनाया है, जो स्टूडियो रूजगार्ड के सौर-संचालित बाइक लेन (नीदरलैंड ) से प्रेरित थे। 

Related image

ऐसे चमकता है ये रास्ता 
पोलैंड देश का ये रास्ता रात में उज्ज्वल नीले रंग को उजागर करता है। दरअसल ये रास्ता ' फॉस्फोर ' के उपयोग से बनाया गया है। ये  पदार्थ सूर्य के प्रकाश को एब्सॉर्ब करता है, फिर अंधेरे में सूर्य की तरह चमकता है। इसका मतलब ये है कि बाइक पाथ पूरे दिन सूरज में चार्ज होता है और हर रात लगभग 10 घंटों तक लगातार चमकता रहता है। नतीजा, बिना बिजली का उपयोग किए प्राकृतिक ढंग से ही ये रास्ता खुद को हर रात उजागर करता है।  इसके साथ-साथ बाइक सवार यहां के नज़ारों  का भी लुफ्त उठाते हैं।  

Related image

आखिर क्यों बनाया गया बाइक सवार के लिए ये रास्ता 
रात में बाइक सवार लोगों को बाइक चलाने में परेशानी होती है। वो आसानी से बाइक चलाए इसीलिए इस लेन को अलग से बनाया गया है। एक चमकदार बाइक लेन लोगों को रास्ता दिखाता है और इसे बड़ी आसानी से देखा जा सकता है साथ ही दूसरे भी इस लेन को बड़ी आसानी से देख पाते है ।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.