काला हिरण केस: 10.30 बजे सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 साल जेल की सजा हो गई है। बीते दिन कोर्ट में सलमान खान दोषी करार हुए। जिसके बाद सलमान ने पहली रात जोधपुर सेंट्रल जेल में काटी। आज सलमान खान के वकील पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें आज जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिल जाए। हालांकि वकीलों ने बीते दिन ही CJM कोर्ट का फैसला आने के बाद सलमान को बेल दिलाने की पूरी कोशिश की थी। सलमान के वकील आनंद देसाई के मुताबिक, सेशन कोर्ट जमानत याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगी।
आज जमानत पर होगी सुनवाई
सेशन कोर्ट में सलमान की जमानत के लिए याचिका गुरुवार को ही दायर कर दी गई थी, लेकिन सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत की सुनवाई का फैसला लिया। जिस कारण सलमान को गुरुवार की रात जोधपुर सेंट्रल जेल में ही बितानी पड़ी। आज सलमान के हर चाहनों वालों को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि सेशन कोर्ट से उन्हें जमानत मिलती है या नहीं। सलमान को हुई सजा पर उनके वकील ने हैरानी जताई है कि कोर्ट के फैसले से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सलमान खान अकेले ही शिकार करने निकले थे, हालांकि सीजेएम कोर्ट पर सलमान के वकीलों की एक दलील नहीं चली। सलमान अब ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

बता दें कि सलमान को अगर जमानत नहीं मिली, तो इसके बाद वीकंड की छुट्टियों के कारण उन्हें जेल में कम से कम तीन दिन और जमानत का इंतजार करना होगा। सलमान खान को चौथी बार जोधपुर जेल भेजा गया है। इससे पहले सलमान इस जेल में चिंकारा के अवैध शिकार के मामलों में 1998, 2006 और 2007 में 18 दिन बिता चुके हैं। जेल में सलमान कैदी नंबर 106 है, सलमान को जेल के बैरक नंबर दो के सेल नंबर दो में रखा गया है। सलमान को सोने के लिए चार कंबल दिए गए थे। जेल अधिकारियों के मुताबिक, सलमान ने जमीन पर सोकर रात गुजारी। जेल में उन्होंने खाना भी नहीं खाया।
काले हिरण मामले में जेल गए सलमान, इस केस से जुड़ी वो हर बात जो आप जानना चाहते हैं
जज ने कहा-सलमान हीरो हैं लोग अनुसरण करते हैं
सलमान के वकील आनंद देसाई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा जताया है कि सलमान को सेशन कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। वकील का कहना है कि CJM कोर्ट का फैसला इसलिए हैरानी भरा है, क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट ने जिन सबूतों के आधार पर सलमान को बरी कर दिया था, CJM कोर्ट ने उन्हीं सबूतों और गवाहों के आधार पर सलमान को दोषी करार दिया और फैसला सुनाया। CJM कोर्ट के जज देवकुमार खत्री ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि कि अभियुक्त(सलमान) बहुचर्चित कलाकार है। उनके द्वारा किए गए कार्यों का आम जनता द्वारा भी अनुसरण किया जाता है।

इसके बावजूद अभियुक्त ने दो वन्य जीव कृष्ण मृगों का शिकार किया था, वह दोषी हैं। फैसला सुनाते समय जज खत्री ने सलमान खान के हिट एंड रन केस का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, मुलजिम ने हस्तगत प्रकरण वाले कृष्ण मृगों का शिकार शौक-मौज के लिए किया।
सलमान के जेल जाने पर रोने लगी बहन अलवीरा और अर्पिता
पाकिस्तान ने दिया शर्मनाक बयान
देश में जहां एक ओर सलमान खान को सजा होने पर एक वर्ग में जहां खुशी हैं, तो वहीं पाकिस्तान सरकार में विदेश मंत्रा ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सलमान को मुस्लिम होने की सजा मिली है, ऐसे फैसले से साफ लगता है कि भारत में अल्पसंख्यकों का हाल खराब है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: