Breaking

ये हैं दुनिया की 5 बेस्ट 'Honeymoon Places', आप कहां जाएंगे?

ये हैं दुनिया की 5 बेस्ट 'Honeymoon Places', आप कहां जाएंगे?


डिजिटल डेस्क । शादियों का सीजन चल रहा है, लोग जम कर शॉपिंग कर रहे हैं और नए जोड़े हनीमून की प्लानिंग कर रहे है। आमतौर पर जब भी शादी की बात होती है तो हम सबसे ज्यादा शादी की तैयारियों को लेकर परेशान होते हैं। सबसे ज्यादा चिंता इसी बात की रहती है कि शादी अच्छे से हो जाए। शादी की तैयारियों में तो आपकी फैमिली और फ्रेंड्स हेल्प कर देते हैं, लेकिन जब बात Honeymoon की आती है, तो फिर आप शर्म के कारण किसी से पूछ नहीं पाते। जिन लोगों की नई-नई शादी होती है तो उन्हें फिर टेंशन होती है कि Honeymoon के लिए कहां जाया जाए और फिर दिन-रात इंटरनेट पर सर्च करने के बाद आप ऐसी जगह चले जाते हैं, जहां आपका मूड खराब होने लगता है। इन सब परेशानियों से आज हम दुनिया की उन 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जो Honeymoon के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
पेरिस
पेरिस घूमना हर किसी का सपना होता है। कुछ लोग इसे सच कर लेते हैं औऱ कुछ लोग बस सोचते ही रह जाते हैं। लेकिन अगर आपकी शादी हो गई हो तो पेरिस आपके Honeymoon को यादगार बना देगा। ये अपने आप में सबसे खूबसूरत और सुंदर शहर है। इसके साथ ही ये काफी रोमांटिक सिटी भी है। यहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूली मैरिड कपल के लिए पेरिस सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।
Image result for honeymoon in पेरिस
मेक्सिको
मेक्सिको न सिर्फ आपके Honeymoon के लिए बेस्ट जगह हो सकती है बल्कि ये टूरिस्ट के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है। यहां पर कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर जाकर आप न सिर्फ अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं, बल्कि यहां की खूबसूरती देखकर आप खुद भी काफी स्पेशल फील करेंगे। यहां के बीच पर जाकर आप रिलेक्स भी हो सकते हैं।
Image result for honeymoon in मेक्सिको
इटली
रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जाता है कि इटली में सबसे ज्यादा लोग Honeymoon बनाने के लिए आते हैं। आप इस दावे को सच भी मान लेंगे जब आप खुद इटली जाएंगे। इटली बहुत ज्यादा रोमांटिक जगह है, इसलिए न्यू कपल Honeymoon बनाने के लिए यहां आते हैं। यहां का डिलीशियस  फूड और ब्यूटीफुल चर्च आपके Honeymoon को यादगार बना देंगी। यहां पर वेनिस, रोम, फ्लोरेंस और कोमो लेक बहुत फेमस है।

Related image

ग्रीस
ग्रीस में जाकर यदि आप अपना Honeymoon बना रहे हैं, तो आप दुनिया के खुशकिस्मत लोगों में से एक है। ये जगह इतनी सुंदर है कि एक बार आने के बाद यहां से जाने का आपका मन ही नहीं करेगा। यहां के Mykonos और Santorini Islands काफी फेमस हैं। अगर आप ग्रीस Honeymoon बनाने गए हों, तो रेड बीच और पैलेस ऑफ नोनोस जरुर जाएं। इन दोनों जगहों पर घूमे बिना आपकाHoneymoon अधूरा है।

Related image

हवाई
अगर आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर एन्जॉय करना पसंद करते हैं, तो हवाई जरुर जाएं। ये जगप अपने बीच के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के बीच पर रात में मूनलाइट के साथ कैंडल डिनर करके आप रोमांटिक हो जाएंगे और अपने Honeymoon को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां का नपाली कोस्ट सनराइज और सनसेट के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां पर वाएकिकी, पापोहाकू और हूलोपोए बीच न्यू कपल के लिए सबसे पसंदीदा जगह है।

Source:  Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.