Breaking

बाथ टब के है कई प्रकार, जानिए आपके बाथरूम के लिए कौन सा है बेस्ट

बाथ टब के है कई प्रकार, जानिए आपके बाथरूम के लिए कौन सा है बेस्ट 



डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बाथ टब आपके बाथरूम को खूबसूरत और लक्जरीयस लुक देता है। जिस तरह एक सुंदर सेंटर पीस आपके ड्राइंग रूम के लुक को बदल देता है ठीक वैसे ही बाथटब भी आपके बाथरूम में सेंटर पीस की तरह काम करता है। बाजार में कई तरह के बाथ टब उपलब्ध है। चलिए जानते हैं किस तरह का बाथ टब आपके बाथरूम के लिए उपयुक्त है। 
Related image
क्लॉफुट टब
अगर आपको पुराने जमाने का रेट्रो लुक वाला टब चाहिए तो क्लॉफुट टब आपके लिए बेस्ट है। इसकी खासियत ये है कि इसके नीचे पाये लगे होते हैं जिससे कि फर्श की सफाई करने में कोई दिक्कत नहीं होती। ये बाथ टब आपके बाथरूम को एक क्यूट लुक देगा।
Related image
एलकोव टब
अगर आप किसी अपार्टमेंट में रहते हैं तो एलकोव टब आपके लिए बेस्ट है। ये आपके बाथरूम में कम जगह घेरता है। दरअसल ये तीन तरफ से दीवार से लगा हुआ होता है और सिर्फ एक तरफ से ही ओपन होता है। 
Related image
ड्रॉप इन टब 
एलकोव टब और ड्रॉप इन टब में ज्यादा अंतर नहीं होता है। इस तरह के टब में ज्यादा पैसा खर्च होता है। ये काफी महंगे आते है। लेकिन इसकी खासियत ये है कि इसे ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती। इसीलिए ये आपके लिए काफी बेहतर चॉइस हो सकती है।
Image result for angled freestanding tub girl bathing
ऐंगल्ड फ्रीस्टैंडिंग टब 
अगर आपको लम्बे समय तक नहाने का शौक है तो ये टब आपके लिए सबसे बेहतर है। इस टब में हॉट बबल बाथ लेते वक्त आप अपनी पसंदीदा बुक भी पढ़ सकते है। ये टब एक तरफ से लम्बा होता है जो आपको पीठ, गर्दन और सिर रखने में सपोर्ट करता है।
Image result for corner tub
कॉर्नर टब
अपने बाथरूम के कोनों को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसमे बाथ टब बना दिया जाए। कॉर्नर टब के साथ एक खास बात ये होती है कि उसमे सामान रखने के लिए काफी जगह उपलब्ध होती है। जिसे आप बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Source:  Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.