Breaking

हेयर कलर हो सकता है आपके लिए खतरनाक

हेयर कलर हो सकता है आपके लिए खतरनाक

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिनों-दिन बढ़ते प्रदूषण और गंदे पानी का सीधा असर इंसान की सेहत पर पड़ रहा है। इस वजह से आपको अपने बालों को लेकर भी कई तरह की प्रॉब्लम झेलनी पड़ती होंगी। बालों का झड़ना, डैंड्रफ बढ़ना और बाल सफेद होना बहुत आम बात हो गई है।  बुजुर्ग हो या युवा सभी अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए हेयर डाइज या हेयर कलर का इस्तेमाल कर रहें हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी प्रॉडक्ट को बालों पर लगा रहे हैं तो हो जाइए सावधान क्योंकि ये हेयर कलर्स आपके लिए बेहद खतरनाक हैं।

Image result for hair colour apply

एलर्जी री-एक्शन का खतरा
ज्यादातर हेयर डाइज में पैराफिनाइललीनेडायमाइन नाम का केमिकल पाया जाता है। ये वो केमिकल है जिसके कारण स्किन एलर्जी जैसी समस्या उभरती है। स्कीन एलर्जी में पीग्मेन्टेशन, रेशेस और इचिंग के बढ़ने का खतरा रहता है।

Image result for breathing problem

सांस लेने मे होती है तकलीफ
हेयर डाइज मे भारी मात्रा में परसल्फेट पाया जाता है। इस वजह से कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। ये उन लोगों के लिए भी समस्या का कारण बन जाता है, जो लोग अस्थमा के मरीज नहीं हैं। अगर इस केमीकल को रोजाना ग्रहण किया जाए तो आपको श्वांस से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Image result for eye infection

आंखों में इन्फेक्शन का खतरा 
सभी हेयर डाई के पैकेट के पीछे ये चेतावनी होती है कि 'इसे अपनी आंखों से दूर रखें'। अगर गलती से भी ये आपकी आंखों के संपर्क में आता है तो आंखों में सूजन, जलन, और पानी आने या कन्जक्टिवाइटिस होने की आशंका बढ़ जाती है।

Image result for skin discolouration

स्किन डिस्कलरेशन होना
आपकी स्किन एक केराटाइनाइज्ड प्रोटीन से बनी है। अगर ये किसी भी तरह से हेयर डाई के कॉंटेक्ट मे आएगी तो ये स्किन डिस्ल्करेशन का कारण बन सकता है। इसी वजह से स्किन स्पेशलिस्ट ग्लव्स पहनने के लिए कहते हैं, क्योंकि आपके हाथों में भी सेम प्रोटीन पाया जाता है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.