Breaking

अपनी डाइट में शामिल करें मशरूम, होंगे इतने सारे लाभ

अपनी डाइट में शामिल करें मशरूम, होंगे इतने सारे लाभ

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आपने मशरूम को खाने में मिक्स जरूर किया होगा। कभी घर आए मेहमानों के लिए चिली मशरुम या फ्राइड मशरूम भी बनाई ही होगी। मशरूम में मिनरल्स, फाइबर्स और प्रोटीन पाया जाता है। ये आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप कैंसर या डायबिटीज जैसी बीमारियों के शिकार हैं तो मशरूम का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा।  

Related image

न्यूट्रिएंट्स की कमी को करें पूरा
मशरूम मे भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन्स, मिनिरल्स, प्रोटीन और फैट पाया जाता है। मशरूम को पकाकर खाना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसका कारण ये है कि मशरूम की बाहरी सेल वॉल बहुत ही ठोस होती है, इस वजह से ये सही तरीके से पच नही पाता।

Image result for grilled mushroom dishes

ये है मशरूम खाने का तरीका 
शोध के अनुसार पता चला है कि मशरूम को उबालकर या फ्राइ करके खाने से  विटामिन्स और मिनिरल्स का लेवल कम हो जाता है। मशरूम को ज्यादातर ग्रील कर के खाना चाहिए। इस तरह से खाने से इसकी न्यूट्रिन्टस वेल्यू कम नहीं होती।

Image result for grilled mushroom dishes

एन्टीऑक्सीडेन्ट का करता है काम
मशरूम को ग्रील करके या माइक्रोवेव में पकाकर खाने से इसके प्रोटीन कंटेंट में कोई कमी नहीं आती। ये आपकी बॅाडी के लिए एक एन्टीऑक्सीडेन्ट का काम करता है।

Image result for grilled mushroom dishes

कोलेस्ट्रोल को करता है कम
मशरूम मे कम मात्रा मे कार्ब्स, फैट और कोलेस्ट्रोल पाया जाता है। ये आपको कई तरह के हृदय संबंधी रोगों से बचाता है। जैसे- एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल का दौरा और स्ट्रोक।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.