Breaking

ये पांच जूस आपको गर्मी और मोटापे दोनों से दिलाएंगे राहत

ये पांच जूस आपको गर्मी और मोटापे दोनों से दिलाएंगे राहत


डिजिटल डेस्क । आज के दौर में मोटापा एक आम सी बात हो गई है। आमतौर पर मोटापा हमारी खाने-पीने की आदतों के कारण बढ़ जाता है, जो बाद में हमारे लिए बहुत खतरनाक साबित होता है और हमारे लिए कई बीमारियां लेकर आता है। कई लोग मोटापे से इतना परेशान हो जाते हैं कि डिप्रेशन तक में चले जाते हैं। अगर आपको अपना मोटापा कम करना है तो गर्मियों का मौसम इसके लिए सबसे बेहतर होता है। दरअसल इस मौसम में कुछ भी खाने का मन नहीं होता है, इसलिए लोग अक्सर जूस या कुछ ना कुछ ठंडा लेते रहते है। जिससे शरीर का तापमान मेंटेन रहे। जूस और लीक्वीड ज्यादा लेने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है और आप गर्मी के मौसम में सही जूस पी कर जल्दी ही वजन कम कर सकते है तो चलिए जान लेते है उन जूसेस के बारे में जो आपको गर्मी से राहत भी देंगे और आपका वजन कम करने में हेल्प करेंगे। इन उपायों को आजमाकर आप जल्द ही मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। मोटापा कंट्रोल करने में ये 5 जूस आपके लिए काफी कामगार हो सकते हैं।

लौकी का जूस- लौकी में कई तरह के न्यूट्रीशंस पाए जाते हैं, जो मोटापा कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। लौकी का जूस पीने से आप फैट को कम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को ठंडक पहुंचाता है और साथ ही पेट को काफी देर तक भरा रखता है। 
 
लौकी का जूस के लिए इमेज परिणाम

धनिए का जूस- धनिए का जूस भी पेट को कई देर तक खाली नहीं होने देता। रोज धनिए का जूस पीने से किडनी सही रहती है और मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। 
  संबंधित इमेज

कैनबेरी का जूस- कैनबेरी के जूस में भारी मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मोटापा कम करने में हेल्प करते हैं। इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से फैट बर्न होता है।

कैनबेरी का जूस के लिए इमेज परिणाम

पुदीने का जूस- पुदीने में कई ऐसे एलीमेंट पाए जाते हैं, जो वेट लॉस करने में काफी मददगार होते हैं। एक चम्मच पुदीने के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। 
 
पुदीने का जूस के लिए इमेज परिणाम

गाजर का जूस- वैसे तो गाजर गर्मियों में मुश्किल से ही मिलती है, लेकिन अगर इसका जूस पिया जाए तो वजन बहुत तेजी से कम होता है। इसलिए जिन्हें वजन हर हाल में कम करना है उन्हें कोशिश कर के गर्मियों में इसका जूस पीना चाहिए। गाजर में भी कई ऐसे एलीमेंट मौजूद होते हैं, जो मोटापा कंट्रोल करने में कारगाक होते हैं। गाजर के जूस को आप किसी भी समय ले सकते हैं। इसको रोज पीने से मोटापे पर जल्दी ही काबू पाया जा सकता है।
गाजर का जूस के लिए इमेज परिणाम 
 Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.